Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: सूर्यवंशी का फाइनल मुकाबला खेलने का सपना टूटा, जानें अब कितने दिनों बाद मैदान पर आएंगे नजर

IPL 2026: सूर्यवंशी का फाइनल मुकाबला खेलने का सपना टूटा, जानें अब कितने दिनों बाद मैदान पर आएंगे नजर

Vaibhav Sooryavanshi In IPL 2026: आईपीएल 2026 में किसी एक खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बंटोरी वो है वैभव सूर्यवंशी। वह राजस्थान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भी ऑरेंज कैंप होल्डर बने हुए हैं। यानी रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ऊपर हैं।

हालांकि, वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल फाइनल मुकाबला खेलने का सपना टूट गया। 29 मई को खेले गए दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को हरकार अहमदाबाद में फाइनल खेलने के लिए तैयार है।

मैदान पर कब नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी

राजस्थान के आईपीएल से बाहर होने के साथ ही अब कुछ दिनों के लिए वैभव सूर्यवंशी मैदान से गायब रहेंगे लेकिन, उन्हें दोबारा मैदान पर देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि वैभव को इंडिया-ए स्क्वॉड में चुना गया है, जो अगले कुछ दिनों में श्रीलंका दौरे पर जा रहा है। यहां इंडिया-ए की टीम श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के साथ ट्राई-नेशन ODI सीरीज खेलेगी।  इसमें भारतीय टीम अपना पहला मुकबला 9 जून को मेजबान श्रीलंका से ही खेलेगी।  

Also read: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किसे मिली कप्तानी

कैसा रहा आईपीएल का सफर

आईपीएल 2026 वैभव सूर्यवंशी के लिए शानदार रहा। उन्होंने 16 मुकाबलों में 776 रन बनाए। वह एक आईपीएल सीजन में ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड प्लेयर बन गए। साथ ही इस सीजन में किसी भी बल्लेबाज के सबसे ज्यादा रन भी हैं। उन्होंने 327 गेंदों का सामना करते हुए 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237 का रहा। वैभव सूर्यवंशी ने एक शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए। जिसमें वह 3 बार 90 रनों का आंकड़ा पर किए।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC Ranking: वनडे रैंकिंग में छा गए रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल को भी हुआ फायदा

ICC Ranking: हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज खेली गई। सीरीज भले ही भारत 2-1 से हार गया लेकिन, इस दौरान कई बल्लेबाजों ने फॉर्म में वापसी की। रोहित से लेकर विराट तक बल्ला गरजा। मैच में शानदार प्रदर्शन का इनाम अब भारतीय बल्लेबाजों को भी मिला है।

चीन ओपन में पीवी सिंधु की निराशाजनक हार, चेन यूफेई के खिलाफ 1 घंटे 29 मिनट तक चला मुकाबला

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को चीन ओपन में कड़े मुकाबले के बाद हार का सामना करना पड़ा। दूसरे दौर के मुकाबले में सिंधु ने दुनिया की नंबर-4 खिलाड़ी और घरेलू पसंदीदा चेन यूफेई को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरी पलों में चीनी खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, वेस्ली मधेवेरे की वापसी

जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं ने बुलावायो में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टीम में तीन बदलाव किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast