
Ajaz Khan Latest News: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने उल्लू ऐप के रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ के अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर ऐप के सीईओ और शो के होस्ट को समन भेजा है। NCW ने ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल और शो के होस्ट एजाज खान को 09मई को आयोग के सामने पेश होने के लिए एक समन जारी किया है। यह कदम सोशल मीडिया पर वायरल हुए शो के कुछ वीडियो क्लिप्स के बाद उठाया गया है।
जिसके बाद से लगातार शो को बैन किए जाने की मांग की जा रही है। लोगों ने शो पर अश्लील कंटेंट परोसने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि शो में महिला प्रतियोगियों को कथित तौर पर अश्लील हरकतें करने के लिए उकसाया गया है।
कैसे शुरु हुआ विवाद?
बता दें, उल्लू ऐप पर 20अप्रैल 2025से ‘हाउस अरेस्ट’ नाम का एक रियलिटी शो स्ट्रीम हो रहा है। बता दें, इस शो का फॉर्मेट बिग बॉस से मिलता-जुलता है। क्योंकि यहां प्रतियोगियों को एक जेलनुमा घर में बंद कर दिया जाता है। इन लोगों का बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं होता। ऐसे में शो शुरुआत में ठीकठाक चल रहा था।
लेकिन 29अप्रैल को शो का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसमें एजाज खान ने महिला प्रतियोगियों को कथित तौर पर अश्लील हरकतें करने के लिए कहा। वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाकी के प्रतियोगी थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे।
सोशल मीडिया यूजर्स की तीखी प्रतिक्रिया
इस वीडियो क्लिप के सामने आते ही कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने उल्लू ऐप और शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। वहीं, कुछ का कहना है कि उल्लू ऐप शुरु से ही अश्लील कंटेंट परोस रहा है। लेकिन अब इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
राष्ट्रीय महिला आयोग की कार्रवाई
इस मामले के सामने आते ही राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इसकी कड़ी आलोचना की है। इस मामले में आयोग ने कहा 'इस तरह की अश्लील सामग्री महिलाओं की गरिमा का उल्लंघन करती है। इस तरह की सामग्री मनोरंजन और महिलाओं के प्रति किए उचित व्यवहार के बीच की रेखा को धुंधला कर देती है।'
इसलिए NCW ने ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल और शो के होस्ट एजाज खान को 09 मई को आयोग के सामने पेश होने के लिए एक समन जारी किया है। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने भी अश्लील सामग्री परोसने के आरोप में एजाज खान के खिलाफ FIR दर्ज की है।
Leave a comment