Search KhabarFast

Press ESC to close

‘टीम को नीचा दिखाते हैं, जो नहीं होना चाहिए’ गौतम गंभीर ने कीर्ति आजाद को दिया करारा जवाब

‘टीम को नीचा दिखाते हैं, जो नहीं होना चाहिए’ गौतम गंभीर ने कीर्ति आजाद को दिया करारा जवाब

Cricket News:  पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद के बयान पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने करारा जवाब दिया है। ANI को दिए इंटरव्यू में कहा, "इस सवाल का जवाब देना भी सही नहीं है। इस तरह के बयान खिलाड़ियों और टीम को नीचा दिखाते हैं, जो नहीं होना चाहिए। बता दें कि 8मार्च को टी20विश्व कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से मात दे दी है।

8मार्च को अहमदाबाद के नरेद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा किया। जिसके बाद पूरे देश में जश्न का माहौल था। वहीं दूसरी तरफ पूर्व क्रिकेटर ने एक पोस्ट डालकर टीम इंडिया की आलोचना कर दी। बता दें कि क्रीर्ति आजाद ने जीत के बाद ट्रॉफी को हनुमान मंदिर ले जाने पर अपनी नाराजगी जताई है।

कीर्ति आजाद ने क्या कुछ बोला

कीर्ति आजाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट डालकर लिखा कि शर्म करो इंडिया टीम इंडिया, जब हमने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप जीता था तब हमारी टीम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्म के लोग थे। हम ट्रॉफी को अपनी धार्मिक जन्मभूमि, अपनी मातृभूमि भारत-हिंदुस्तान लाए थे। अभी भारतीय क्रिकेट टीम की ट्रॉफी को क्यों घसीटा जा रहा है? अगर मंदिर लेकर गए तो मस्जिद क्यों नहीं? चर्च क्यों नहीं? गुरुद्वारा क्यों नहीं?। यह टीम भारत का प्रतिनिधित्व करती है, सूर्यकुमार यादव या जय शाह के परिवार का नहीं।

किसी एक धर्म की जीत का जश्न नहीं- कीर्ति आजाद

कीर्ति आजाद ने कहा कि सिराज ने कभी इसे मस्जिद में प्रदर्शित नहीं किया। संजू इसे कभी चर्च में नहीं ले गए। संजू ने इसमें अहम भूमिका निभाई और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। यह ट्रॉफी हर धर्म के 14 लाख भारतीयों की है। किसी एक धर्म की जीत का जश्न नहीं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2026: विवादों में फंसे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग, ‘धुआं उड़ाने’ की हरकत पर उठे सवाल

IPL 2026: बीती रात न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के विजय रथ को राजस्थान रॉयल्स ने रोक दिया। राजस्थान में पंजाब को चार गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से हरा दिया। रॉयल्स की तरफ से डोनोवन फरेरा (52*) और शुभम दुबे (31*) की शानदार साझेदारी ने टीम को एक बेहतरीन जीत दिलाई। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल गया। राजस्थान की जीत के बाद एक नया बवाल देखने को मिला।

कहां छुपा था ये टैलेंट? IPL में आते ही मचा दिया धमाल, बुमराह-हार्दिक भी पड़े फीके

Salil Arora: मुंबई का ऐतिहासिक मैदान वानखेडे, हर तरफ नीले रंग की चमकती जर्सी.... सितारों से भारी दो टीमें। पहली मुंबई इंडियन और दूसरी सनराइजर्स हैदराबाद। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य बना दिया। गेंदबाजी में बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या जैसे बड़े नाम मौजूद थे। ऐसा लग रहा था कि मुंबई इस मुकाबले को आसानी से जीत लेगी और सोचे भी क्यों ना, जब क्रिकेट जगत के बेहतरीन गेंदबाज आपकी टीम में मौजूद हो। लेकिन क्रिकेट को ऐसी ही अनिश्चितताओं का खेल नहीं कहा जाता। हर एक पल में पूरे मैच कहानी बदल जाती है। ऐसा कुछ इस मुकाबले में देखने को मिला। इस मुकाबले की कहानी को किसी बड़े नाम ने नहीं, बल्कि एक साधारण से क्रिकेटर सलिल अरोड़ा ने बदल दी।

IPL 2026 में रियान पराग पर बवाल, वेपिंग मामले में BCCI का सख्त एक्शन

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आईपीएल में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें ड्रेसिंग रूम के अंदर वेपिंग करते हुए देखा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast