Search KhabarFast

Press ESC to close

पत्नी की हत्या कर 11 साल से है फरार, अब FBI कर रही तलाश; ढूंढने वाले को मिलेगा 9.2 करोड़ रुपए

पत्नी की हत्या कर 11 साल से है फरार, अब FBI कर रही तलाश; ढूंढने वाले को मिलेगा 9.2 करोड़ रुपए

FBI Released Fugitive List: अमेरिकी जांच एजेंसी ने अपनी पत्नी की हत्या करके फरार हो चुके भारतीय नागरिक पर इनाम का ऐलान किया है। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने 10 लाख डॉलर यानी करीब 9.2 करोड़ रुपए का इनाम रखा है। पहले ये इनाम 2.5 लाख डॉलर था जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

बता दें कि 2015 में भद्रेश कुमार चेतनभाई पटेल ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। 35 वर्षीय भद्रेश कुमार आखिरी बार न्यू जर्सी इलाके में देखा गया था। एफबीआई ने 10 मोस्ट वांटेड क्रिमिनल कि लिस्ट जारी की है। जिसमें भद्रेश कुमार का नाम भी शामिल है।

भद्रेश ने पलक को क्यों मारा

भद्रेश कुमार पर अपनी पत्नी पलक पटेल की हत्या का आरोप है। दोनों मैरीलैंड के हैनोवर में एक दुकान पर काम करते थे। बताया जा रहा है कि पलक पटेल और भद्रेश कुमार दोनों के वीजा की अवधि पहले ही खत्म हो गई थी। पलक वापस भारत लौटना चाहती थी लेकिन, भद्रेश इसके खिलाफ था। जांचकर्ता जोनाथन शैफर ने कहा कि ऐसा लगता है कि वह अपनी पत्नी को वापस जाने नहीं देना चाहता था। शायद उसे डर था कि पत्नी के भारत लौटने से उसकी इज्जत खत्म हो जाएगी।  बता दें कि भद्रेश पर प्रथम-डिग्री हत्या, द्वितीय-डिग्री हत्या, प्रथम-डिग्री हमला, द्वितीय-डिग्री हमला और जान-बूझकर चोट पहुंचाने के लिए खतरनाक हथियार इस्तेमाल करने के गंभीर आरोप हैं।

गुजरात का रहने वाला है आरोपी

बता दें कि भद्रेश कुमार पटेल का जन्म 15 मई 1990 को गुजरात के कांत्रोडी में हुआ था। बताया जाता है कि उसकी लंबाई करीब 5 फीट 9 इंच है और उसका वजन लगभग 165 पाउंड है। हत्या से पहले वह अमेरिका में एक डोनट शॉप में काम करता था, लेकिन अब करीब 11 साल से गायब है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

समुद्री लुटेरे और वॉर...अब जहाजों की सुरक्षा होगी और भी पुख्ता, सरकार देगी करोड़ों का बीमा कवर

Government Marine Insurance Pool: वैश्विक तनाव और समुद्री जोखिमों के बीच भारत सरकार ने शिपिंग उद्योग को मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करने का बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल (Bharat Maritime Insurance Pool - BMI Pool) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में ईरानी गनबोट्स ने टैंकर पर बरसाईं गोलियां, पूरे इलाके में बढ़ा तनाव

Strait Of Hormouz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ब्रिटिश सेना ने 18 अप्रैल को पुष्टि की कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की 2 गनबोट्स ने उस टैंकर पर फायरिंग की, जो इस समुद्री मार्ग से गुजर रहा था। वहीं, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि टैंकर और उसमें सवार चालक दल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

'होर्मुज बंद है...', ईरानी सेना का भारतीय जहाज को अलर्ट; US संग बातचीत पर सस्पेंस बरकरार

Iran Warning to Indian Ship: होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरानी नौसेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने व्यावसायिक जहाजों को रेडियो संदेश भेजकर चेतावनी दी है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से बंद कर दिया गया है और किसी भी जहाज को गुजरने की अनुमति नहीं है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें