Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: नूंह में भीड़ ने की आरोपी को छुड़ाने की कोशिश, पुलिस फायरिंग में युवक घायल

Haryana News: नूंह में भीड़ ने की आरोपी को छुड़ाने की कोशिश, पुलिस फायरिंग में युवक घायल

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब गांव वालों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब मेघालय पुलिस एटीएम लूट मामले के एक मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर वापस मेघालय ले जा रही थी। झड़प के दौरान पुलिस की फायरिंग में एक स्थानीय युवक घायल हो गया।

एटीएम लूट का आरोपी है राहुल

जानकारी के अनुसार ये घटना शिकरावा गांव के पास शिकरावा-भदास रोड पर हुई। मेघालय पुलिस की टीम आरोपी राहुल खान को लेकर जा रही थी। राहुल खान नूंह के वाजिदपुर गांव का रहने वाला है और उस पर मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के मावंगाप थाना क्षेत्र में लाखों रुपये की एटीएम लूट का आरोप है। पुलिस के मुताबिक राहुल खान को 8 फरवरी को पुन्हाना की CIA टीम की मदद से गिरफ्तार किया गया था और बाद में उसे मेघालय पुलिस को सौंप दिया गया था।

पुलिस ने की आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग

मंगलवार शाम करीब 6 बजे जब मेघालय पुलिस की टीम आरोपी को लेकर शिकरावा-भदास रोड पर HR-93 ढाबे के पास पहुंची, तभी वहां स्थानीय ग्रामीणों और वाजिदपुर गांव के कुछ लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि भीड़ ने आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति अचानक बिगड़ने लगी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस का कहना है कि जब हालात काबू से बाहर होने लगे और भीड़ लगातार हमला कर रही थी, तब मेघालय पुलिस ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की।

फायरिंग के दौरान तारिफ हुआ घायल

फायरिंग के दौरान शिकरावा गांव के रहने वाले तारिफ नाम के युवक के पैर में गोली लग गई। घायल युवक को तुरंत नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस बीच मेघालय पुलिस की टीम किसी तरह आरोपी राहुल खान को लेकर पिनंगवां पुलिस स्टेशन पहुंच गई, जहां आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय किया जा रहा है।

पुलिस ने दी सफाई

नूंह पुलिस के सूत्रों के अनुसार, आरोपी एटीएम लूट मामले का मुख्य संदिग्ध है और उसे सुरक्षित हिरासत में रखना जरूरी था, इसलिए हालात को काबू करने के लिए फायरिंग करनी पड़ी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस को फायरिंग करते देखा जा सकता है। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर ज्यादा बल प्रयोग करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई आत्मरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई थी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FSSAI की सख्ती...फलों को पकाने वाले जहरीले केमिकल्स पर कार्रवाई के आदेश

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भारत में उड़ने वाली टैक्सी की तैयारी, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

भारत में अब ट्रांसपोर्ट का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी हो रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले समय में लोग 100 किलोमीटर का सफर सिर्फ 10 से 15 मिनट में तय कर पाएंगे।

नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा, पुरुष कर्मचारी के बयान से 'पैरों तले खिसकी जमीन'!

Nashik TCS Controversry: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक ब्रांच विवादों के घेरे में है। यहां की घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के स्टाफ पर पहले ही महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें