Search KhabarFast

Press ESC to close

'पता नहीं कल मैं यहां रहूंगा या नहीं...', निधन से चार दिन पहले नाना पाटेकर का आख़िरी भाषण

'पता नहीं कल मैं यहां रहूंगा या नहीं...', निधन से चार दिन पहले नाना पाटेकर का आख़िरी भाषण

Nana Patekar final speech: नाना पाटेकर भले ही हमारे बीच न हों, लेकिन उनकी विरासत अमर रहेगी। सिनेमा जगत में उनके उल्लेखनीय सफर और मानवतावादी कार्यों ने लोगों के दिलों और दिमागों पर अमिट छाप छोड़ी है। आज गुरुवार को उनके निधन की खबर फैलते ही उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और नाना की फिल्मों के यादगार दृश्यों और पलों को साझा किया। इस बीच दिग्गज अभिनेता का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

‘जाना तो सबको है, मैं भी कल रहूं या न रहूं' - नाना पाटेकर  

वायरल वीडियो गोवा टूरिज्म के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जिसमें आखिरी बार नाना पाटेकर को सार्वजनिक रूप से देखा गया था। 04 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में नाना ने पूर्व सीएम और अपने करीबी दोस्त रहे मनोहर पर्रिकर को याद किया और मौत के बारे में बात करते हुए सुना गया। 

कार्यक्रम में नाना पाटेकर ने कहा 'हम सभी को एक दिन जाना है। मुझे नहीं पता कि मैं कल यहां रहूंगा या नहीं। हर व्यक्ति के जीवन में अंततः वह मोड़ आता है। लेकिन इससे पहले, मुझे खुद से पूछना होगा: क्या मैं वह कर पा रहा हूं जो मैं करना चाहता हूं? मुझे खुद से पूछना होगा कि क्या मैंने कोशिश की है। अगर मेरी दुनिया मेरे बच्चों, मेरी पत्नी और मेरे घर तक ही सीमित है, तो मेरा उद्देश्य क्या है? मुझे यहां कुछ वापस देना है, है ना?'

हार्ट अटैक से हुआ निधन

बता दें, नाना का आज 08 अक्टूबर 2026 गुरुवार को 75 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लगभग 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की। मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने एएनआई को इस खबर की पुष्टि की। डॉ. सालकर के अनुसार, नाना ने सुबह लगभग 2:30 बजे एक मित्र को संदेश भेजा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। जबकि दोस्त सुबह लगभग 4 बजे उनके घर पहुंचा। 

Also read: 'आपका काम पीढ़ियों तक जिंदा रहेगा', दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से टूटे विराट कोहली

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'आपका काम पीढ़ियों तक जिंदा रहेगा', दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से टूटे विराट कोहली

नाना पाटेकर को 'भारतीय सिनेमा का सच्चा दिग्गज' बताते हुए कोहली ने लिखा 'भारतीय सिनेमा के सच्चे दिग्गज। उनका काम और विरासत पीढ़ियों तक जीवित रहेगी। नाना पाटेकर जी, आपकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।

कार की जगह किसानों को चुना, जब नाना पाटेकर ने लग्जरी को छोड़ 1.5 करोड़ रुपये परिवारों में बांट दिए

Rip Nana Patekar: इस वक्त बॉलीवुड की गलियों में मातम पसरा हुआ है। अपनी बेमिसाल आवाज और दमदार एक्टिंग के लिए जानने वाले अभिनेता नाना पाटेकर दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। 75 साल की उम्र में गोवा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast