Search KhabarFast

Press ESC to close

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने साझा किया सर्जरी का अनुभव, दर्द और तकलीफ के बाद बताया अपना हाल

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने साझा किया सर्जरी का अनुभव, दर्द और तकलीफ के बाद बताया अपना हाल

Deepika Kakkar Recovery: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपनी सर्जरी के दौरान और बाद में हुई तकलीफ को लेकर खुलकर बात की है। लिवर कैंसर से जूझ रही दीपिका को हाल में पेट में एक सिस्ट (cyst) की समस्या हुई, जिसके लिए सर्जरी करानी पड़ी। इस दौरान दर्द इतना तेज था कि वे फूट-फूट कर रो पड़ीं।

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटीं दीपिका

हाल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने अपने व्लॉग और सोशल मीडिया अपडेट में बताया कि सर्जरी से पहले वे काफी नर्वस और एंग्जायटी में थीं। दर्द असहनीय होने के कारण उन्होंने बहुत रोईं और कहा कि 'इस बार दर्द सहा नहीं गया।' सर्जरी के बाद भी उन्हें काफी दर्द हो रहा था, लेकिन अब वे अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आई हैं। उनके पति शोएब इब्राहिम ने भी फैंस को अपडेट देते हुए बताया कि सर्जरी सफल रही है, हालांकि अभी थोड़ा दर्द बाकी है और रिकवरी धीरे-धीरे हो रही है।

यह सर्जरी दीपिका की पिछली लिवर कैंसर सर्जरी (जिसमें लिवर का 22%हिस्सा निकाला गया था) के बाद हुई है। पहले स्टेज-2लिवर कैंसर का इलाज चल रहा था और अब 1.3 cm के सिस्ट की वजह से यह दूसरी प्रक्रिया हुई। दीपिका ने बताया कि परिवार, खासकर उनके छोटे बेटे रूहान के साथ बिताए पल उन्हें मजबूती देते हैं, लेकिन दर्द और इलाज की प्रक्रिया ने उन्हें भावुक कर दिया। एक इमोशनल मोमेंट में बेटे के मासूम सवाल पर भी वे रो पड़ी थीं।

कैसा है दीपिका की तबीयत?

फिलहाल दीपिका की तबीयत स्थिर है और वे रेस्ट ले रही हैं। डॉक्टरों की सलाह पर वे फॉलो-अप में जा रही हैं ताकि कोई रिकरेंस न हो। फैंस लगातार उनकी रिकवरी के लिए दुआएं कर रहे हैं। दीपिका ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है और कहा है कि उनकी दुआओं से ही वे मजबूत महसूस कर रही हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रणवीर-दीपिका के घर फिर गूंजेगी किलकारी, बेटी दुआ संग क्यूट अंदाज में दी गुड न्यूज

Ranveer-Deepika Announce Second Pregnancy: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका ने आज रविवार को सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारे और दिल छू लेने वाले अंदाज में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी।

T-सीरीज फाउंडर गुलशन कुमार के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र निधन

Darshan Kumar Passed Away: संगीत जगत इन दिनों दुखों में डूबा हुआ है। महज सात दिन पहले लेजेंडरी गायिका आशा भोसले (92) के निधन ने पूरे देश को शोक में डुबोया था, उसी सदमे से उबरने का मौका भी नहीं मिला कि T-सीरीज परिवार को दूसरा बड़ा झटका लगा है। T-सीरीज के संस्थापक स्वर्गीय गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली में निधन हो गया।

दृश्यम 2 के डायरेक्टर के घर आई नन्ही खुशी, एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने दिया बेटी का हुआ जन्म

एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय और फिल्ममेकर अभिषेक पाठक के घर खुशियों ने दस्तक दी है। इस कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। शिवालिका ने हाल ही में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें