Search KhabarFast

Press ESC to close

बिग बॉस के घर में तू-तू मैं-मैं! मालती चाहर ने फरहाना को मारी लात, कहा - तेरे में कोई टैलेंट नहीं...

बिग बॉस के घर में तू-तू मैं-मैं! मालती चाहर ने फरहाना को मारी लात, कहा - तेरे में कोई टैलेंट नहीं...

Malti Vs Farhana In Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के घर में टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर और फरहाना भट्ट के बीच तीखी झड़प हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि मालती ने फरहाना को लात मार दी और उन्हें 'गिरी हुई' कहकर अपमानित किया। यह घटना शो के प्रोमो में वायरल हो रही है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। मालती का कहना है कि फरहाना ने उन्हें उकसाया, जबकि फरहाना ने इसे बदला बताया। शो में यह पहला मौका नहीं है जब इन दोनों के बीच टकराव हुआ हो, लेकिन इस बार मामला शारीरिक हमले तक पहुंच गया।

मालती और फरहाना के बाच टकराव 

बिग बॉस 19 का टिकट टू फिनाले टास्क 27 नवंबर को शुरू हुआ, जिसमें कंटेस्टेंट्स को लाल और नीले पानी से भरे बाउल को बैलेंस करना था। शहबाज बादेशा टास्क के डिक्टेटर चुने गए। मालती चाहर ने शुरुआत से ही फरहाना भट्ट को टारगेट किया। अमाल मलिक ने मालती से कहा कि वह फरहाना पर फोकस कर रही हैं, लेकिन मालती ने इसे नजरअंदाज कर दिया। टास्क के दौरान मालती ने फरहाना के बाउल से पानी डाल दिया, जिससे फरहाना रेस से बाहर हो गईं। जवाब में फरहाना ने मालती पर पानी फेंका। मालती ने कहा 'ये सब तू कर सकती है बस।' इसके बाद बहस शुरू हो गई।

बहस बढ़ने पर फरहाना ने मालती को 'चीप' कहा और आरोप लगाया कि मालती वाइल्ड कार्ड के रूप में भीख मांगकर शो में आईं। मालती ने पलटवार करते हुए कहा 'ना तेरे में कोई टैलेंट है, ना कुछ है। तू बकवास करती है।' इसके बाद फरहाना ने पूछा 'तेरे में क्या है?' मामला तब और बिगड़ा जब फरहाना ने अपना पैर हटाने से मना कर दिया। मालती ने गुस्से में फरहाना के पैर पर लात मार दी। प्रोमो में यह दिखाया गया है कि मालती आक्रामक तरीके से फरहाना पर हमला करती नजर आ रही हैं। फैंस पूछ रहे हैं कि क्या यह असली लात थी या सिर्फ आक्रामक मूवमेंट। मालती ने फरहाना को 'गिरी हुई' कहकर और अपमानित किया, बोलीं 'तू गिरी हुई है, ये तेरा गिरा हुआ लेवल है।' इसके बाद प्रणीत और फरहाना ने भी मालती पर हमला बोला। मालती ने कहा कि अगर वह पहले आतीं तो प्रणीत बाहर हो जाता। टास्क में गौरव ने जीत हासिल की।

अन्य झड़पें और फैंस की प्रतिक्रिया

यह दोनों के बीच पहली झड़प नहीं है। इससे पहले कैप्टेंसी टास्क में भी मालती ने फरहाना पर तंज कसते हुए कहा था 'इस्की शकल देखते ही गुस्सा आता है।' फरहाना ने जवाब दिया 'तो गुस्सा निकाल ना, अंदर मत रख।' फैंस सोशल मीडिया पर फरहाना का समर्थन कर रहे हैं, कह रहे हैं कि मालती फुटेज के लिए ऐसा कर रही हैं। एक फैन ने कमेंट किया 'फरहाना ईमानदार है, मालती सिर्फ ड्रामा कर रही है।' जबकि कुछ मालती को सपोर्ट कर रहे हैं, कहते हैं कि फरहाना उकसाती है।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Diljit Dosanjh के इंडिया टूर में फिर पड़ा खलल...बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले मिली बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को न लाने की दी चेतावनी

Diljit Dosanjh Concert Bomb Threat: दिलजीत दोसांझ इस समय अपने ऑरा इंडिया टूर 2026 (Aura India Tour 2026) पर हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने दिल्ली से की। इसके बाद इंदौर और अहमदाबाद में कॉन्सर्ट किया। लेकिन इस बीच 29 नवंबर को बेंगलुरु में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सिंगर दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु में होने वाले कॉन्सर्ट से पहले बम की धमकी मिली है। दरअसल, दोसांझ अपने AURA इंडिया टूर 2026 के तहत रविवार, 29 नवंबर को बेंगलुरु के मदावरा के NICE ग्राउंड्स में परफॉर्म करने वाले हैं। लेकिन उससे पहले ही बम की धमकी मिलने से सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है।

अगर कोई उस लायक मिला तो..., दूसरी शादी करेंगी सपना चौधरी? तलाक के बाद एक्ट्रेस ने कह दी ये बड़ी बात

Sapna Choudhary On Second Marriage: अपने दमदार डांस और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में सपना ने अपने तलाक, टूटे रिश्ते से मिले सबक और दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की।जब उनसे पूछा गया कि क्या वो दूसरी बार शादी करेंगी, तो पहले तो सपना ने साफ "नहीं" कह दिया। फिर जब कहा गया कि प्यार कभी भी हो सकता है, तो सपना बोलीं, "प्यार कोई गाजर-मूली नहीं है कि चलते-फिरते हो जाए। मेरे जैसी लड़की को तो वैसे भी नहीं होगा।

जैस्मिन भसीन ने कराई प्लास्टिक सर्जरी? बदले लुक पर उठे सवाल तो एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खोटी

Entertainment News: टीवी और फिल्म अभिनेत्री जैस्मिन भसीन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या टीवी शो नहीं, बल्कि उनका लुक है। हाल ही में कोलकाता में एक शादी समारोह में शामिल हुईं जैस्मिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिसके बाद कुछ यूजर्स ने उनके चेहरे में बदलाव को लेकर प्लास्टिक सर्जरी, बोटॉक्स और फिलर्स करवाने के कयास लगाने शुरू कर दिए। अब एक्ट्रेस ने इन टिप्पणियों पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने साफ कहा कि हर दिन उनका चेहरा एक जैसा नहीं दिख सकता और लोगों को हर तस्वीर में परफेक्ट दिखने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast