Search KhabarFast

Press ESC to close

Diljit Dosanjh के इंडिया टूर में फिर पड़ा खलल...बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले मिली बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को न लाने की दी चेतावनी

Diljit Dosanjh के इंडिया टूर में फिर पड़ा खलल...बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले मिली बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को न लाने की दी चेतावनी

Diljit Dosanjh Concert Bomb Threat: दिलजीत दोसांझ इस समय अपने ऑरा इंडिया टूर 2026 (Aura India Tour 2026) पर हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने दिल्ली से की। इसके बाद इंदौर और अहमदाबाद में कॉन्सर्ट किया। लेकिन इस बीच 29 नवंबर को बेंगलुरु में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सिंगर दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु में होने वाले कॉन्सर्ट से पहले बम की धमकी मिली है। दरअसल, दोसांझ अपने AURA इंडिया टूर 2026 के तहत रविवार, 29 नवंबर को बेंगलुरु के मदावरा के NICE ग्राउंड्स में परफॉर्म करने वाले हैं। लेकिन उससे पहले ही बम की धमकी मिलने से सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है।

फिलहाल, पुलिस ने एक ईमेल में इवेंट की जगह और पास के मेट्रो स्टेशन पर धमाके की चेतावनी मिलने के बाद केस दर्ज किया है। नॉर्थ CEN क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल 9 नवंबर को हुबली-धारवाड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (HDMC) कमिश्नर के ऑफिशियल इनबॉक्स में पहुंचा। बताया जा रहा है कि ईमेल weismith3727@gmail.com एड्रेस से भेजा गया था। जिसमें भेजने वाले ने दावा किया था कि कॉन्सर्ट की जगह और मदावरा मेट्रो स्टेशन पर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) लगाया जाएगा। ईमेल में लोगों को इवेंट में बच्चों को लाने, बिना देखरेख वाले iPhones को छूने और मेट्रो से यात्रा करने से भी मना किया गया था। खबर है कि मैसेज के आखिर में 'खालिस्तान ज़िंदाबाद' लिखा था। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि ईमेल में बैन संगठन बब्बर खालसा (परमार-कनाडा) का ज़िक्र था।   

Also read: अगर कोई उस लायक मिला तो..., दूसरी शादी करेंगी सपना चौधरी? तलाक के बाद एक्ट्रेस ने कह दी ये बड़ी बात

BNS की धाराओं के साथ केस दर्ज

जानकारी के अनुसार, नॉर्थ-वेस्ट डिवीज़न कंट्रोल रूम को 9 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे मेल के बारे में इनपुट मिले। इसके बाद, पुलिस ने प्रोग्राम को क्रॉस-चेक करने के लिए बैंगलोर इंटरनेशनल एग्ज़िबिशन सेंटर (BIEC) मैनेजमेंट से संपर्क किया। ऑर्गनाइज़र ने 29 नवंबर को NICE ग्राउंड्स में शो कन्फर्म किया।

मदनायकनहल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर शिवराज MJ की शिकायत के बाद, नॉर्थ CEN पुलिस ने इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के सेक्शन 66 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सेक्शन 351(4) और 353(1)(b) के तहत अनजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। एक पुलिस ऑफिसर ने कहा कि ईमेल से जुड़े IP एड्रेस को ट्रेस करने और इसे भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, पुलिस अभी यह पता नहीं लगा पाई है कि धमकी असली है या नहीं। अभी जांच चल रही है। HDMC कमिश्नर कार्तिक M ने भी ऐसी ही एक धमकी को होक्स बताया है।

पहली बार नहीं मिली इस तरह की धमकियां

मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब दोसांझ के इंडिया टूर को ऐसी धमकियों का सामना करना पड़ा है। 23 अक्टूबर को, मुंबई की पूर्व मेयर रितु तावड़े के ऑफिस में एक ईमेल भेजा गया था जिसमें सुसाइड अटैक की चेतावनी दी गई थी। इससे पहले इंदौर में 15 नवंबर को उनके कॉन्सर्ट से पहले, मेयर के ऑफिस, प्राइवेट स्कूलों और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच को भी बम की धमकियां भेजी गईं। फिलहाल अभी तक, बेंगलुरु कॉन्सर्ट में किसी भी बदलाव या कैंसलेशन के बारे में कोई अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। पुलिस की जांच जारी रहने के कारण NICE ग्राउंड्स और मदावरा मेट्रो स्टेशन के आसपास सिक्योरिटी अरेंजमेंट बढ़ाए जाने की उम्मीद है।       

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: सलमान खान के सामने आम्रपाली का हंगामा, गुल्लू-कनिका से हुई तीखी बहस

Bigg Boss 20: Bigg Boss 20 जैसे-जैसे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, घर का माहौल और ज्यादा गर्म होता जा रहा है। मेकर्स भी ऐसे-ऐसे टास्क ले आ रहे हैं, जिससे कंटेस्टेंट्स आपस में टकरा ही जाते हैं।

अगर कोई उस लायक मिला तो..., दूसरी शादी करेंगी सपना चौधरी? तलाक के बाद एक्ट्रेस ने कह दी ये बड़ी बात

Sapna Choudhary On Second Marriage: अपने दमदार डांस और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में सपना ने अपने तलाक, टूटे रिश्ते से मिले सबक और दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की।जब उनसे पूछा गया कि क्या वो दूसरी बार शादी करेंगी, तो पहले तो सपना ने साफ "नहीं" कह दिया। फिर जब कहा गया कि प्यार कभी भी हो सकता है, तो सपना बोलीं, "प्यार कोई गाजर-मूली नहीं है कि चलते-फिरते हो जाए। मेरे जैसी लड़की को तो वैसे भी नहीं होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast