Search KhabarFast

Press ESC to close

शक की वजह से रोज करता था मारपीट, सपना चौधरी के पति की करतूतें नजदीकी शख्स ने कर दीं बेनकाब; जानें क्या कहा?

शक की वजह से रोज करता था मारपीट, सपना चौधरी के पति की करतूतें नजदीकी शख्स ने कर दीं बेनकाब; जानें क्या कहा?

Sapna Choudhary-Veer Sahu: हरियाणवी सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी अपनी शादीशुदा जिंदगी की वजह से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए दिल्ली के द्वारका महिला कोर्ट पहुंची थी। जिसके बाद उन्हें अंतरिम सुरक्षा प्रदान की गई और पति को अगली सुनवाई तक किसी भी तरह से संपर्क करने या उनके करीब आने से रोक दिया है। लेकिन इसी बीच, सपना चौधरी के एक करीबी शख्स ने उनकी निजी जिंदगी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। नजदीकी शख्स ने यह बात कबूली है कि सपना का पति उन्हें अक्सर मारता था। क्योंकि इसके पीछे कई कारण थे।

नजदीकी शख्स का चौंकाने वाला खुलासा

बता दें, सपना चौधरी का यह करीबी और कोई नहीं उनके म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके एक्टर सार्थक चौधरी हैं। जिन्होंने एक्ट्रेस को लेकर कई खुलासे किए हैं। सार्थक चौधरी ने बताया कि सपना की बढ़ती लोकप्रियता से उनके पति वीर साहू को जलन होने लगी थी। इसके अलावा उन्हें शक था कि सपना का किसी अन्य व्यक्ति से अफेयर चल रहा है। इसी वजह से वे अक्सर सपना को मारते-पीटते थे।

Also read: 'गद्दी है तो हम हैं...' बड़े पर्दे पर दिखेगा कालीन भैया का भौकाल, 'Mirzapur: The Movie' के टीज़र डेट का ऐलान

सपना चौधरी ने पति पर लगाए मारपीट के आरोप

मालूम हो कि बीते कुछ समय पहले सपना चौधरी दिल्ली के द्वारका महिला कोर्ट पहुंची थी। जहां उन्होंने अपने पति के खिलाफ एक याचिका दायर की। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पति वीर साहू अक्सर उनके साथ मार-पीट करते हैं। उन्होंने बताया कि ये मामला इतना ज्यादा बढ़ चुका था कि उन्हें अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ ससुराल छोड़ना पड़ा और मायके जाना पड़ा।

अपनी याचिका में सपना ने चोटों के फोटो, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूत भी पेश किए। जिसके बाद ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सपना को अंतरिम सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, सपना के पति वीर साहू के लिए भी निर्देश जारी किए गए। कोर्ट ने कहा कि सपना के पति वीर साहू अगली सुनवाई तक सपना से किसी भी तरह का संपर्क नहीं कर सकते और न ही वह उसने मिल सकते हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी। सपना चौधरी और वीर साहू ने साल 2020 में गुपचुप तरीके से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे भी हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Batwara 1947 BO: सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ को मिला स्वतंत्रता दिवस का तोहफा, रिलीज के दूसरे दिन मचाई धूम; यहां देखें कुल कलेक्शन

Film Batwara 1947 Box Office Collection: सनी देओल और प्रीति ज़िंटा अभिनीत फिल्म 'बटवारा 1947' ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त उछाल दर्ज किया और दूसरे दिन 12.65 करोड़ रुपये कमाए।

शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, विमल इलायची विज्ञापन पर मांगा स्पष्टीकरण

FDA on Vimal Elaichi Advertisement: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने तीनों एक्टर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

मुझे सुन ही नहीं रही हो, किसे मैसेज...भाषण देते हुए पत्नी मृदुला पर रुकी पंकज त्रिपाठी की नजरें, फोन में दिखी बिजी; ऑडियंस भी खिलखिला उठीं

Pankaj Tripathi-Mridula Tripathi: मिर्जापुर में अपना भौकाल दिखाने वाले बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई हैं। वैसे तो इस समय वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उनके सादगी भरे अंदाज ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast