
FIR Against Film Jaat Actors And Makers: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दमदार एक्टर सनी देओल अपनी फिल्म 'जाट' को लेकर इन दिनों काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। सनी की फिल्म जाट की कमाई पर भी सभी की नजरें टिकी हुई थी। लेकिन फिल्म अब फ्लॉप की ओर बढ़ चली है। वहीं दूसरी ओर जाट की टीम की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल, सनी देओल, रणदीप हुड्डा, फिल्म के डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी और फिल्म के प्रोड्यूसर नवीन यरनेनी के खिलाफ जालंधर के सदर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पूरा ममला क्या है और फिल्म विवादों में घिरती हुई क्यों दिखाई दे रही है?
फिल्म 'जाट को लेकर FIR दर्ज
दरअसल, जालंधर में फिल्म को लेकर जो FIR दर्ज की गई है वो धारा 299 BNS के तहत कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि फिल्म ‘जाट’ में ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने जैसा दृश्य दिखाए जाने से ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
ईसाई समुदाय का आरोप है कि ‘जाट’ फिल्म के एक सीन से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। जिसके चलते सनी, रणदीप, गोपीचंद और नवीन के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। साथ ही शिकायत में कहा गया है कि ईसाई धर्म में इस्तेमाल की जाने वाली पवित्र चीजों का अनादर किया गया है।
फिल्म के डायरेक्टर पर लगे आरोप
यही नहीं, फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर ये आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपनी फिल्म में ऐसे सीन डाले हैं। जिनसे एक धार्मिक प्रतीक की अपमान किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें, 10 अप्रैल को ‘जाट’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। गदर 2 के बाद इस फिल्म से सनी देओल ने कमबैक किया है। फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं मेकर्स ने ‘जाट 2’ का भी ऐलान कर दिया है।
Leave a comment