Ranbir Kapoor Highest Grossing Film: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर आई है। 5 नवंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई इस फिल्म ने महज एक हफ्ते में वो कर दिखाया है जो बड़ी-बड़ी फिल्में पूरे लाइफटाइम में नहीं कर पातीं। फिल्म ने पहले 7 दिनों में ही दुनियाभर में 935 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर ली है। इसके साथ ही नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म रणबीर कपूर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
एनिमल को 7 दिन में पछाड़ा
इससे पहले रणबीर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म ‘एनिमल’ थी, जिसने 915 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। ‘एनिमल’ को 900 करोड़ क्लब में पहुंचने के लिए 56 दिन लगे थे, वहीं ‘रामायण’ ने ये आंकड़ा सिर्फ 7 दिन में पार कर लिया। रणबीर की दूसरी बड़ी फिल्मों जैसे ‘संजू’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ का रिकॉर्ड भी अब काफी पीछे छूट गया है।दिवाली से पहले फिल्म के बॉक्स ऑफिस नंबर्स को लेकर कई निगेटिव कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन दिवाली के बाद फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि सारे अनुमान फुस्स साबित हो गए। बुधवार को रिलीज हुई फिल्म ने अगले ही बुधवार को 900 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस कर दिया।
Also read: बिग बी के घर को बम से उड़ाने की धमकी, मेयर ऑफिस और अस्पताल भी टारगेट पर
बाहुबली 2 और KGF 2 को पीछे छोड़ा, फिर भी नंबर 3 पर
7 दिनों के कलेक्शन के मामले में ‘रामायण’ ने ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर ‘बाहुबली 2’ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को भी पछाड़ दिया है। यह अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।लेकिन इतनी बड़ी कमाई के बावजूद फिल्म एक रिकॉर्ड से चूक गई है। पहले हफ्ते के कलेक्शन के मामले में ‘रामायण: पार्ट 1’ देश की सबसे बड़ी फिल्म नहीं बन पाई है। इस लिस्ट में अभी भी दो फिल्में उससे आगे हैं।पहले नंबर पर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ और दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर ‘धुरंधर 2’ है। इन दोनों फिल्मों ने पहले 7 दिनों में ‘रामायण’ से ज्यादा कलेक्शन किया था। यानी अब ‘रामायण: पार्ट 1’ 7 दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
अब नजर 1000 करोड़ क्लब पर
रणबीर कपूर की आज तक कोई भी फिल्म 1000 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हुई है। ‘रामायण’ उनकी पहली 1000 करोड़ी फिल्म बनने जा रही है। फिल्म को 1000 करोड़ क्लब में एंट्री के लिए सिर्फ 65 करोड़ और चाहिए, जो 8वें दिन आसानी से पूरा हो जाएगा। ऐसा होते ही ये सबसे तेज 1000 करोड़ कमाने वाली भारत की तीसरी फिल्म बन जाएगी, जहां भी ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ ही टॉप 2 पर हैं।