
Anurag Kashyap Lstest News: बॉलीवुड डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप ने कुछ समय पहले ही मुंबई शहर को हमेशा के लिए छोड़ दिया है। ऐसे में लोग कयास लगा रहे थे कि शायद उन्होंने फिल्म मेकिंग से भी दूरी बना ली है। लेकिन लोगों का ये भम्र दूर करने के लिए अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया है कि उन्होंने फिल्म मेकिंग नहीं छोड़ी है। इसी के साथ उन्होंने अपने हेटर्स को भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।
अनुराग कश्यप ने किया पोस्ट
बता दें, डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने अभी तक फिल्ममेकिंग नहीं छोड़ी है। उन्होंने बताया कि उन्हें हाल ही में पांच बड़े प्रोजेक्ट्स मिले थे। जिनमें से उन्होंने तीन प्रोजेक्ट्स के लिए मना कर दिया। उनका कहना है कि वह शाहरुख खान से भी ज्यादा बिजी हैं। लेकिन अनुराग के इस पोस्ट से लोग भड़के नजर आ रहे हैं। क्योंकि उन्होंने अपने उस पोस्ट के आखिल में गाली लिखी है।
हेटर्स को दिया करारा जवाब
दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाया है कि वह फिल्ममेकिंग छोड़कर भाग गए हैं। इसी के जवाब में अनुराग ने पोस्ट कर अपने हेटर्स को करारा जवाब दिया हैं। उन्होंने खुद को शाहरुख खान से ज्यादा बिजी बताया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि उन्होंने शहर बदल दिया है, लेकिन फिल्म बनाना नहीं छोड़ा। उन्होंने आगे बताया कि उनके पास साल 2028तक डेट्स नहीं है। मेरे पास बहुत बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इसलिए वह बहुत व्यस्त हैं। लेकिन इसी के साथ उन्होंने अपने पोस्ट में गाली लिखी है।
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
अनुराग कश्यप के इस पोस्ट ने सबको हैरान कर दिया है। कुछ यूजर्स अनुराग को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। तो वहीं, कुछ लोग उनका विरोध कर रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि अनुराग ने आज किस का बैंड बाजा दिया। एक ने लिखा आज थोड़ा ज्यादा हो गया।
Leave a comment