Search KhabarFast

Press ESC to close

Bhojpuri Hit Song: खेसारी लाल यादव का 64 करोड़ व्यूज वाला गाना Instagram पर वायरल, 30 लाख लोगों ने बनाई Reel

Bhojpuri Hit Song: खेसारी लाल यादव का 64 करोड़ व्यूज वाला गाना Instagram पर वायरल, 30 लाख लोगों ने बनाई Reel

 

 

 

Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी सिनेमा में कई ऐसे सितारे हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ गायकी के लिए भी खूब मशहूर हैं। इस लिस्ट में पवन सिंह, मनोज तिवारी और खेसारी लाल यादव जैसे बड़े नाम शामिल हैं। खेसारी लाल यादव ने अपने शानदार गानों से भोजपुरी संगीत इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। उनके गाने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा जाते हैं।

इन दिनों खेसारी लाल यादव का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। साल 2022 में रिलीज हुआ यह गाना आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय है। खास बात यह है कि इस गाने को YouTube पर 64 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि Instagram पर भी इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने मचाया धमाल

खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की शानदार केमिस्ट्री से सजा गाना 'पलंग सागवान के' इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह गाना भोजपुरी फिल्म 'डोली सजा के रखना' का हिस्सा है, जिसे साल 2022 में रिलीज किया गया था।

Also read: भोजपुरी लवर्स के लिए आया शिवानी सिंह का नया गाना, ‘नौकरिये से प्यार हो गईल’ को मिले 30 लाख से ज्यादा व्यूज; माही श्रीवास्तव की अदाओं पर फैंस फिदा

इस रोमांटिक डांस नंबर में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। गाने की धुन, शानदार म्यूजिक और दोनों कलाकारों की जबरदस्त केमिस्ट्री ने इसे भोजपुरी संगीत का लोकप्रिय गाना बना दिया।

YouTube पर इस गाने को 646 मिलियन यानी करीब 64 करोड़ 60 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी लाल यादव के साथ इस गाने को भोजपुरी गायिका इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं, जबकि संगीत छोटे बाबा ने तैयार किया है।

Instagram पर 30 लाख से ज्यादा Reel

'पलंग सागवान के' गाने की लोकप्रियता सिर्फ YouTube तक सीमित नहीं है। Instagram पर भी इसका ऑडियो लोगों के बीच जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। इस गाने पर अब तक 30 लाख से ज्यादा Reel बनाई जा चुकी हैं।

शादी समारोह हो या सोशल मीडिया पर डांस वीडियो, इस गाने की धुन लोगों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि रिलीज के कई साल बाद भी यह गाना लगातार चर्चा में बना हुआ है।

भोजपुरी फिल्म 'डोली सजा के रखना' का है गाना

'पलंग सागवान के' भोजपुरी फिल्म 'डोली सजा के रखना' का गाना है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के अलावा रक्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, सामंथा चतुर्वेदी, आयाज खान और रीना रानी जैसे कलाकार नजर आए थे।

Also read: Entertainment News: 'अब मैं मां बनना चाहती हूं...' आम्रपाली दुबे ने बताई दिल की ख्वाहिश, करियर में बदलाव से भी परहेज नहीं

फिल्म का निर्देशन रजनीश मिश्रा ने किया था। भोजपुरी दर्शकों के बीच इस फिल्म को काफी पसंद किया गया और इसके गानों ने भी खूब लोकप्रियता हासिल की।

खेसारी लाल यादव की गायकी और अभिनय का जादू एक बार फिर इस गाने के जरिए देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि 'पलंग सागवान के' आज भी भोजपुरी संगीत के सबसे चर्चित गानों में शामिल है।

 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' पर प्रॉपर्टी विवाद! भाई की पत्नी ने जया बच्चन पर उठाए सवाल

Jalsa Controversy: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित मशहूर बंगले 'जलसा' पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कुछ दिन पहले बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब बिग बी के भाई अजिताभ बच्चन की पत्नी रमोला बच्चन ने बंगले के मालिकाना हक को लेकर सवाल उठा दिए हैं। रमोला ने पिछले 7 महीनों में रजिस्ट्रार ऑफिस में कई बार शिकायत की है।

बिग बॉस 20: कनिका मान पर सलमान खान ने अपना आपा खोया, लव गिल के "विक्टिम कार्ड" गेम पर सवाल उठाए

Big Boss 20: बिग बॉस 20 के लेटेस्ट वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई। इस बार निशाने पर रहीं कनिका मान, लव गिल और स्काउट। एपिसोड की शुरुआत कनिका मान से हुई। कनिका की काज़ी तौकीर और आम्रपाली दुबे के साथ बहस पर सलमान ने सवाल उठाए। मामला तब शुरू हुआ जब स्काउट ने 'कैरेक्टर ढीला है' गाते हुए लव के कैरेक्टर पर कमेंट किया।

'कजिन हसबैंड' वाले जोक पर असहज हुईं हुमा कुरैशी, एक बार फिर विवादों में समय रैना का IGL 2

Indias Got Latent 2 Controversy: कॉमेडी के मंच पर कभी-कभी एक मजाक ऐसा हो जाता है, जो हंसी के बीच कई सवाल खड़े कर देता है। इन दिनों समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' कुछ ऐसे ही कारणों से चर्चा में है। इस बार शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी पहुंचीं, उनके साथ कृष्णा अभिषेक समेत कई जाने-पहचाने चेहरे भी नजर आए। एपिसोड के दौरान समय रैना के एक मजाक ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast