
Kesari Chapter 2 Review: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज था। अब जबकि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है जिसे देखने के लिए लोग थिएटर्स पहुंच रहे हैं। वहीं, लोग फिल्म के रिव्यू के बारे में भी जानना चाहते हैं। ऐसे में आपको बताते हैं कि सच्ची घटना पर आधारित अक्षय की केसरी चैप्टर 2 को लोग कैसा रिव्यू दे रहे हैं। 13 अप्रैल 1919 में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड पर बनी केसरी चैप्टर 2 फिल्म लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है।
लोगों को पसंद आई केसरी चैप्टर 2
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अनन्या पांडे और आर माधवन का किरदार भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। बता दें कि फिल्म में आर माधवन ब्रिटिश वकील नेविल मैककिनले की भूमिका में हैं और अनन्या पांडे वकील दिलरीत गिल की प्रमुख भूमिका में हैं। जो नायर के साथ अन्याय के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करती है। सिनेमाघरों में केसरी 2 का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए रिव्यू दे दिया है।
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने लिखा हमारा खिलाड़ी वापस आ गया है। सुपरस्टार अक्षय कुमार ने केसरी चैप्टर 2 में सी. शंकरन नायर के रूप में दमदार एक्टिंग की है। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि केसरी चैप्टर 2 जलियांवाला बाग हत्याकांड पर बनी फिल्म में सी. शंकरन के किरदार में अक्षय कुमार ने कमाल कर दिया है। फिल्म की कहानी, भावनात्मक गहराई और ऐतिहासिक महत्व इतिहास के शौकीनों और सिनेमा प्रेमियों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। इसके अलावा भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म देखने के बाद अक्षय समेत फिल्म के सभी कास्ट की तारीफ की हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो लोगों को केसरी चैप्टर 2 काफी ज्यादा पसंद आ रही है।
केसरी चैप्टर 2 का कलेक्शन
बता दें कि केसरी चैप्टर 2 के ट्रेलर के बाद से ही इस फिल्म का काफी बज बन गया था। जिसके चलते इसकी अच्छी खासी एडवांस बुकिंग भी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के आंकड़ों के मुताबिक केसरी 2 की पहले दिन के 56 हजार 969 से ज्यादा टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है। जिससे फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के 1.84 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ 'केसरी चैप्टर 2' ने एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
Leave a comment