
Kesari Chapter 2 Day 1 Collection: अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' कल सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया है। बता दें, फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है। लेकिन क्या आप जानते है रिलीज के पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार की 'केसरी' के मुकाबले 'केसरी चैप्टर 2' की रफ्तार काफी धीमी पड़ती दिखाई दे रही है।
'केसरी चैप्टर 2' का कलेक्शन
18अप्रैल को केसरी चैप्टर 2सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था। लेकिन अब रिलीज के पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है, इसका अपडेट सामने आया है। सैक्निल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'केसरी चैप्टर 2' ने रिलीज के पहले दिन 7.50करोड़ का कलेक्शन किया है।
बता दें, 'केसरी चैप्टर 2' के रिलीज के पहले से ही फिल्म को लेकर बज बनाया गया था। जिससे ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है। ऐसा हुआ भी, लेकिन फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन कुछ खास कमाई नहीं की।
केसरी' का कलेक्शन
मालूम हो कि साल 2019में अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ रिलीज हुई थी। जिसने अपने ओपनिंग डे पर करीब 21.06करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म का बजट 100करोड़ रुपये था। जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 208.80करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
ऐसे में 'केसरी' के मुकाबले 'केसरी चैप्टर 2' के रिलीज के पहले दिन ही रफ्तार धीमी पड़ गई है। फिल्म केसरी की कहानी सारागढ़ी के ऐतिहासिक युद्ध पर आधारित थी। जिसे बड़े पर्दे पर बखूबी उतारा गया था। वहीं, केसरी चैप्टर 2 की कहानी 13 अप्रैल 1919 में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है।
Leave a comment