Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Poster: क्रिश्चियन बनें कपिल शर्मा को देख फैंस के छूटे पसीने, बोले - 1 दूल्हा और 4 दुल्हन ये तो नाइंसाफी है

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Poster: क्रिश्चियन बनें कपिल शर्मा को देख फैंस के छूटे पसीने, बोले - 1 दूल्हा और 4 दुल्हन ये तो नाइंसाफी है

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 New Poster: बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' को लेकर लाइमलाइट में बने हुए है। हाल ही में इस फिल्म का एक और नया पोस्टर जारी हुआ है। जिसमें उन्हें एक क्रिश्चियन ब्राइड के साथ देखा जाता है। ये नया पोस्टर आज ईस्टर के दिन रिलीज किया गया है।

बता दें, इससे पहले फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' को लेकर तीन अलग-अलग पोस्टर अलग-अलग दिन रिलीज किए गए थे। इन सभी पोस्टर में कपिल शर्मा को अलग-अलग धर्म की दुल्हन के साथ शादी के जोड़े में देखा जा सकता हैं।  हालांकि, अभी तक किसी भी पोस्टर में एक्ट्रेस की चेहरा रिवील नहीं किया गया है।

ईस्टर के मौके पर पोस्टर किया रिलीज

आज ईस्टर संडे है। आज ही के दिन कपिल शर्मा ने अपनी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' का एक और नया पोस्टर रिलीज किया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। कपिल ने ईस्टर के मौके पर अपनी आने वाली फिल्म का एक और नया पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही कपिल शर्मा ने सभी को ईस्टर की बधाई भी दी है।

बता दें, इस पोस्टर कपिल को एक दूल्हे के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने ब्लैक सूट पहना हुआ है और चश्मा भी लगा रखा है। उनके हाथों में फूलों का गुलदस्ता भी देखा जा सकता है। वहीं, उनके साथ एक क्रिश्चियन ब्राइड खड़ी है। जिसका चेहरा गुलदस्ते की वजह से दिखाई नहीं दे रहा है।

पहले भी रिलीज हो चुके है पोस्टर

मालूम हो कि फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' का पहला पोस्टर ईद के दिन शेयर किया था। जिसमें कपिल शर्मा मुस्लिम दूल्हे के रूप में नजर आए। उनके साथ उनकी बेगम भी नजर आई थी। लेकिन उनके चेहरे का दीदार नहीं हो पाया था। इसके बाद अगला पोस्टर राम नवमी के शुभ अवसर पर शेयर किया था। जिसमें कपिल हिंदू दूल्हे के गेटअप में थे। उनके साथ उनकी दुल्हन भी थी। लेकिन उस पोस्टर में उनकी दुल्हन का चेहरा नहीं दिखाई दिया।

तीसरा पोस्टर बैसाखी के दिन सामने आया था। जिसमें सिख दूल्हे के रोल में कपिल शर्मा दिखाई दिए। उस पोस्टर में भी वह अपनी वोट्टी के साथ नजर आए। वहीं, आज ईस्टर के दिन कपिल अपनी क्रिश्चियन ब्राइड के साथ आए हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी पोस्टर में  कपिल शर्मा की एक भी दुल्हन का चेहरा रिवील नहीं किया गया है। 

Leave a comment