Search KhabarFast

Press ESC to close

रणवीर-दीपिका के घर फिर गूंजेगी किलकारी, बेटी दुआ संग क्यूट अंदाज में दी गुड न्यूज

रणवीर-दीपिका के घर फिर गूंजेगी किलकारी, बेटी दुआ संग क्यूट अंदाज में दी गुड न्यूज

Ranveer-Deepika Announce Second Pregnancy: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका ने आज रविवार को सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारे और दिल छू लेने वाले अंदाज में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी। इस खबर से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई है। फैंस और सेलेब्रिटीज की ओर से इस खुशखबरी पर ढेर सारे शुभकामनाएं आ रही हैं। कई अभिनेता-अभिनेत्रियों ने दीपिका और रणवीर को बधाई दी है।

रणवीर-दीपिका की दूसरी प्रेग्नेंसी

दीपिका ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी बेटी दुआ को साथ लेकर शेयर की। पोस्ट में एक प्यारा फैमिली पल कैद है ,जिसमें दुआ के हाथों में एक प्रेग्नेंसी किट है, जिसमें टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव दिख रहा है। कपल ने पहले बच्ची दुआ को 2024 में जन्म दिया था और अब घर में दूसरा नन्हा मेहमान आने वाला है। तो वहीं, पोस्ट में दुआ का क्यूट अंदाज देखकर फैंस काफी खुश है और कपल को बधाई दे रहे हैं। कई फैंस ने कमेंट्स में 'दुआ को अब छोटा भाई या बहन मिलने वाला है' जैसे मैसेज लिखे हैं। Also read: Asha Bhosle Demise: कम उम्र में शादी...दर्द और संघर्ष से भरी रही Asha Bhosle की जिंदगी, फिर भी बनीं संगीत की दिग्गज

साल 2018 में की थी शादी

मालूम हो कि रणवीर और दीपिका ने 2018 में शादी की थी। जबकि उनकी पहली संतान दुआ का जन्म सितंबर 2024 में हुआ था। उस समय भी दीपिका ने प्रेग्नेंसी की घोषणा एक क्रिएटिव और अनोखे तरीके से की थी। अब दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर आते ही सोशल मीडिया पर #RanveerDeepikaBaby2 ट्रेड होने लगा है। बता दें, दोनों ही व्यस्त शेड्यूल के बावजूद परिवार को प्राथमिकता देते दिख रहे हैं। रणवीर हाल ही में अपनी फिल्मों की सफलता का जश्न मना रहे हैं, जबकि दीपिका भी प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य का खास ख्याल रख रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार पर फिल्मी हस्तियों ने जताई नाराजगी, राम गोपाल वर्मा और अशोक पंडित ने उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा देने से इनकार करने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा और अशोक पंडित ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘लोकतंत्र पर हमला’ बताया है

Thalapathy Vijay की इन फिल्मों में मिलेगा एंटरटेनमेंट और एक्शन का फुल डोज, हर सीन करेगा आपको हैरान

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्मों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। उनकी कई फिल्में ऐसी हैं जिन्हें एक बार देखने के बाद बीच में छोड़ना मुश्किल हो जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको विजय की 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कहानी, एक्शन और इमोशन आपको पूरी तरह बांधे रखते हैं।

पवन सिंह-ज्योति सिंह का तलाक विवाद गहराया, एलिमनी को लेकर सामने आई सच्चाई

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है और अब ज्योति सिंह ने इस पर खुलकर बात की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast