Search KhabarFast

Press ESC to close

Dhurandhar 2 की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत, टिकट बिक्री ने मचाया तूफान; आधे दिन में ‘बॉर्डर 2’ को भी छोड़ा पीछे!

Dhurandhar 2 की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत, टिकट बिक्री ने मचाया तूफान; आधे दिन में ‘बॉर्डर 2’ को भी छोड़ा पीछे!

Dhurandhar 2 Box Office:  रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड स्पाई एक्शन फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। आज 19मार्च को थिएटर्स में दस्तक दे चुकी इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में इतिहास रच दिया। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले घंटे में ही 1लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए, जिसने 2026की सबसे तेज बिक्री का रिकॉर्ड बनाया।

बॉर्डर 2को भी छोड़ा पीछे

फिल्म ने बॉर्डर 2 (सनी देओल स्टारर) के 2026के हाईएस्ट प्री-सेल रिकॉर्ड को धूल चटा दी। एडवांस बुकिंग में धुरंधर 2ने बॉर्डर 2को पीछे छोड़कर साल की सबसे बड़ी ओपनिंग की तैयारी कर ली। BookMyShow पर यह ऑल-टाइम नंबर 1बन गई, जहां 24घंटे पहले ही 14.81लाख टिकट बिक चुके थे, जो जवान के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि पेड प्रीव्यू से 40-47करोड़ रुपये की कमाई के साथ ओपनिंग डे पर फिल्म 100-200करोड़ (वर्ल्डवाइड ग्रॉस) तक पहुंच सकती है। भारत में नेट 55-100करोड़ और ग्लोबल ओपनिंग 225-250करोड़ का अनुमान है। नॉर्थ अमेरिका में भी प्री-सेल $2.85मिलियन (करीब 26.5करोड़) पहुंच गई, जो हिंदी सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा ओपनर है।

एडवांस बुकिंग में भारी उछाल

फिल्म के पेड प्रीव्यू (18मार्च) और ओपनिंग डे (19मार्च) की एडवांस बुकिंग में भारी उछाल देखा गया। रिलीज से ठीक पहले तक नेशनल चेन (PVR Inox और Cinepolis) पर 6.85लाख से 8.75लाख टिकट बिक चुके थे, जिसमें प्रीव्यू शोज का बड़ा हिस्सा था। कुल मिलाकर भारत में 13-15लाख टिकट (प्रीव्यू + ओपनिंग डे) बिक चुके हैं, जिससे एडवांस कलेक्शन 50-60करोड़ रुपये (ब्लॉक सीट्स सहित) के पार पहुंच गया।

फिल्म की स्टारकास्ट

आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना जैसे कलाकार हैं। 229 मिनट (लगभग 3 घंटे 49 मिनट) की लंबी रनटाइम के बावजूद फैंस का क्रेज देखते हुए थिएटर्स में 24x7 शोज और मिडनाइट स्क्रीनिंग्स चल रही हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

TMKOC की दयाबेन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने हमेशा के लिए छोड़ा साथ; कई बड़े सितारों संग किया था काम

Disha Vakani Father Passes Away: लोकप्रिय टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'दयाबेन' का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी के पिता और दिग्गज अभिनेता-थिएटर आर्टिस्ट भीम वकानी का आज निधन हो गया।

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल कर सकते हैं शादी! फैंस के बीच मची हलचल

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक वायरल वीडियो है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

'ये गुंडागर्दी...' रजत दलाल संग विवाद पर प्रिंस नरूला ने किया खुलासा, बताई झगड़े की पूरी कहानी

Prince Narula-Rajat Dalal Controversy: टीवी के रियलिटी शो 'द 50' में रजत दलाल के साथ हुई जोरदार झड़प पर प्रिंस नरूला ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। प्रिंस ने इस विवाद को गुंडागर्दी करार देते हुए अपनी तरफ से पूरी कहानी सामने रखी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast