Search KhabarFast

Press ESC to close

आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ पर फिदा हुए शशि थरूर, ट्रोलर्स ने लिया आड़े हाथों

आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ पर फिदा हुए शशि थरूर, ट्रोलर्स ने लिया आड़े हाथों

Shashi Tharoor Became Aryan Khan Fans: कांग्रेस सांसद और चर्चित लेखक शशि थरूर अपनी बुद्धिमत्ता और शब्दों की कला के लिए जाने जाते हैं, इसलिए उन्हें प्रभावित करना आसान नहीं। लेकिन आर्यन खान की पहली वेब सीरीज़ ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने यह कर दिखाया। बीते वीकेंड थरूर ने यह सीरीज़ देखी और सोशल मीडिया पर इसकी तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को “पूरी तरह से ओटीटी गोल्ड”, “कहानी कहने का पावरहाउस” और “एक सच्चा मास्टरपीस” बताया।

आर्यन खान, तुमने दिया मास्टरपीस’ - थरूर का रिव्यू हुआ वायरल

थरूर ने अपने रिव्यू में लिखा, “मैंने अभी-अभी आर्यन खान की पहली निर्देशकीय सीरीज़ द बैड्स ऑफ बॉलीवुड देखी है और मैं प्रशंसा के शब्द खोज रहा हूं। यह सीरीज़ धीरे-धीरे आपको अपनी ओर खींचती है और फिर पूरी तरह से मोह लेती है। इसका लेखन धारदार है, निर्देशन निडर है, और यह वही व्यंग्य है जिसकी बॉलीवुड को जरूरत थी।” उन्होंने आगे लिखा, “यह ग्लैमर के पीछे की सच्चाई को उजागर करती है — कभी हास्य के साथ, कभी भावनाओं के साथ, और हमेशा बेबाक नज़रिए से। सात एपिसोड्स ने कहानी कहने के एक नए युग की शुरुआत की है। आर्यन खान, तुम्हें सलाम — तुमने एक शानदार मास्टरपीस बनाया है। शाहरुख खान, एक पिता से दूसरे पिता के रूप में कहना चाहूंगा कि तुम्हें उस पर गर्व होगा।”

ट्रोल्स ने लगाए ‘पेड रिव्यू’ के आरोप

थरूर की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने उनकी तारीफ की, तो कुछ ने उन पर तंज कसा। एक यूजर ने लिखा, “क्या आप बॉलीवुड के लिए सशुल्क ट्वीट कर रहे हैं? मैं पहले एपिसोड के 15मिनट भी नहीं देख सका।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “थरूर सर, यह पोस्ट शाहरुख खान की पीआर टीम की देन लगती है।”

लगातार ट्रोलिंग के बीच शशि थरूर ने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “मैं बिकाऊ नहीं हूं, मेरे दोस्त। मेरी कोई भी राय किसी ने नकद या किसी और रूप में नहीं खरीदी।” उनके इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर लोग एक बार फिर थरूर की वाकपटुता और ईमानदारी की तारीफ करते नजर आए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood News: 'जो डर गया, वो मर गया...', सलमान खान के नए पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

Bollywood News: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शनिवार को अपनी शर्टलेस जिम तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी मस्कुलर बॉडी दिख रही थी। साथ ही उन्होंने एक रहस्यमयी मैसेज भी लिखा, जिसने सोशल मीडिया पर तुरंत फैंस का ध्यान खींच लिया। एक्टर ने अपनी मसल्स दिखाते हुए दो तस्वीरें पोस्ट कीं और इंस्टाग्राम पर लिखा, "सलमान खान डर गया। जो डर गया वो मर गया

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ शिकायत, एक्ट्रेस अंजना सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेत्री अंजना सिंह ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और उनसे जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ लखनऊ साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

राम कपूर का दर्दनाक खुलासा, बोले- 'मैंने पिता की मौत की योजना बनाने में उनकी मदद की'

टीवी और फिल्म अभिनेता राम कपूर ने रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद भावुक और चौंकाने वाला खुलासा किया। शो के दौरान राम कपूर ने अपने पिता की बीमारी और उनके आखिरी समय को याद करते हुए ऐसी बात बताई, जिसे सुनकर सभी कंटेस्टेंट भावुक हो गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast