Search KhabarFast

Press ESC to close

एंगेज्ड-2 के बोल्ड टास्क पर विवाद, एल्विश यादव और जिया शंकर के शो में दिखी अश्लीलता

एंगेज्ड-2 के बोल्ड टास्क पर विवाद, एल्विश यादव और जिया शंकर के शो में दिखी अश्लीलता

Engaged-2 Controversy: एल्विश यादव और टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर का नया डेटिंग रियलिटी शो एंगेज्ड-2 इन दिनों सुर्खियों में है। शो में दिखाए जा रहे बोल्ड और एडल्ट टास्क को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे सिर्फ एंटरटेनमेंट बता रहे हैं, जबकि कई दर्शक इसे अश्लील कहकर विरोध जता रहे हैं। हाल ही के एपिसोड में एक ऐसा लव चैलेंज दिखाया गया, जिसने दर्शकों को चौंका दिया।

इस टास्क में मेल कंटेस्टेंट्स को अपनी फीमेल पार्टनर तक पहुंचकर उन्हें कैमरे के सामने नहलाना था। लड़कियों को जंजीरों और हैंडकफ से बांधा गया था, जबकि लड़कों को रेस की तरह उनके पास पहुंचना था। जो पहले पहुंचता, उसे अपनी पार्टनर की बॉडी से कीचड़ साफ करना होता था।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

इसके अलावा एक और टास्क में एक लड़के को अपनी पार्टनर की टी-शर्ट बिना हाथ लगाए, सिर्फ मुंह की मदद से उतारनी थी। कुछ चैलेंज ऐसे भी थे, जिनमें लड़कों को मुंह में बर्फ रखकर उसे अपनी पार्टनर की बॉडी पर पिघलाना था। इन टास्क के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन सीन को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। कई लोगों ने शो को ट्रोल करते हुए कहा कि कैमरे पर इस तरह का कंटेंट दिखाना सही नहीं है। कुछ यूजर्स ने शो को बंद करने की मांग की है। वहीं, एल्विश यादव को भी सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है।

मेकर्स ने दी सफाई

दूसरी तरफ, शो के मेकर्स का कहना है कि इन टास्क का मकसद कंटेस्टेंट्स के बीच नजदीकियां बढ़ाना है। शो में शामिल जोड़ों का अंत में रोका होना है, इसलिए रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए ऐसे चैलेंज दिए जा रहे हैं। फिलहाल, शो को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब देखना होगा कि दर्शकों की प्रतिक्रिया का शो पर क्या असर पड़ता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: 'म्यूट बटन क्या होता है... तू है कौन?' काजी तौकीर से भिड़ीं रीति तिवारी, इंटरनेट पर जमकर हुई ट्रोल मनोज तिवारी की बेटी

Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer Clashes: बिग बॉस के घर में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिस वजह से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में रीति तिवारी और काज़ी तौकीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह विवाद काज़ी के बीमारी के नाटक करने को लेकर शुरू हो हुआ। काज़ी से इस नाटक के बारे में सवाल-जबाव किए जा रहे थे।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

Rani Mukerji Mother Death: रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 75 साल की थीं। परिवार ने एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast