एल्विश यादव ने चुम दरांग पर किया अश्लील कमेंट, नॉर्थ-ईस्ट के फैंस ने की कार्रवाई की मांग

एल्विश यादव ने चुम दरांग पर किया अश्लील कमेंट, नॉर्थ-ईस्ट के फैंस ने की कार्रवाई की मांग

Elvish Yadav Comment On Chum Darang: बिग बॉस ओटीटी विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं। उन्होंने चुर दरांग को लेकर अशलील टिप्पणी कर दी है। जिसके बाद फैंस उनपर भड़के हुए हैं। ये सारा वाक्या एल्विश यादव के पॉडकास्ट में हुआ। एल्विश यादव के पॉडकास्ट में रजत दलाल पहुंचे हुए थे। इसी दौरान रजत दलाल ने एल्विश की बातों में हां में हां मिलाया।  

एल्विश ने किया अश्लील कमेंट  

दरअसल, एल्विश यादव के पॉडकास्ट में रजत दलाल गेस्ट बनकर आए थे। पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान एल्विश ने करणवीर की पसंद और चुम दरांग संग उनके रिश्ते पर कमेंट किया। उन्होंने कहा कि ये करणवीर पक्का कोविड था। क्योंकि, चुम किसको पसंद आती है। इतना टेस्ट किसका खराब होता है? चुम के तो नाम में ही अश्लीलता है। नाम चुम है और काम गंगूबाई वाला है। रजत ने भी एल्विश की बातों में हामी भरी। जबकि वह 3 महीने चुम के साथ शो का हिस्सा रहे हैं। इसलिए रजत के व्यवहार से फैंस नाराज हो गए हैं। 

क्या कहा फैंस ने? 

एक फैंस ने नॉर्थ ईस्ट इंडिया के मंत्रियों को ये वीडियो टैग कर एल्विश के खिलाफ एक्शन की मांग की है। चुम पर नस्लीय टीप्पणी करने से फैंस नाराज हैं।  सोशल मीडिया पर एक यूजर्स ने लिखा एल्विश को पता नहीं होता कहां रुकना है। शर्मनाक हरकत! दूसरे यूजर्स ने लिखा ये छपरी इंफ्लूएंसर अपने ही देशों के लोगों के साथ भेदभाव करता है। एक और सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि ऐसे यूट्यूबर के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं होता, जो नॉर्थ ईस्ट के लोगों के लुक्स और नाम का मजाक उड़ाते हैं। एक ने तो कहा आप सोसाइटी को क्या मैसेज दे रहे हो।

हालांकि, ट्रोलिंग पर एल्विश का कोई रिएक्शन नहीं आया है। वहीं, चुम ने भी विवादित बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी हैं। आपको बता दें कि दरांग चुम अरुणाचल के पासीघाट की रहने वाली हैं।   

Leave a comment