Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के फरीदाबाद में 753 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर, शहर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

हरियाणा के फरीदाबाद में 753 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर, शहर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

 

 

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने ग्रेटर फरीदाबाद को एनआईटी फरीदाबाद से जोड़ने वाले लगभग 753 करोड़ रुपये की लागत के महत्वाकांक्षी एलिवेटेड फ्लाईओवर प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। 

 

नागर ने कहा कि यह परियोजना फरीदाबाद के विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी। इससे ग्रेटर फरीदाबाद की कनेक्टिविटी न केवल एनआईटी क्षेत्र से मजबूत होगी, बल्कि गुरुग्राम की ओर आवागमन भी पहले से अधिक सुगम और सुविधाजनक हो सकेगा। इस परियोजना का टेंडर 17 दिसंबर को प्रस्तावित है, जिससे इसके धरातल पर उतरने का रास्ता साफ होगा। 

 

मंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना की मांग उन्होंने विधायक रहते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष उठाई थी। उनका उद्देश्य था कि तेजी से विकसित हो रहे ग्रेटर फरीदाबाद को शहर के पुराने हिस्सों और प्रमुख मार्गों से सीधे जोड़ा जाए, ताकि लोगों को जाम और लंबी दूरी की परेशानी से राहत मिल सके। आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व और सकारात्मक सोच से यह प्रयास साकार होने जा रहा है। 

 

उन्होंने कहा कि सैनिक कॉलोनी मोड़ से ग्रेटर फरीदाबाद और अमृता अस्पताल तक प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर से बड़खल, अनखीर, मस्जिद चौक, प्याली-हार्डवेयर और बाटा चौक जैसे प्रमुख क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम होगा। परियोजना के तहत विभिन्न स्थानों पर फ्लाईओवर और अंडरपास भी बनाए जाएंगे। 

 

राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फरीदाबाद सहित पूरे हरियाणा के संतुलित विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। यह परियोजना आने वाले वर्षों में लाखों लोगों के लिए आवागमन को आसान बनाने के साथ-साथ औद्योगिक, व्यावसायिक और शहरी विकास को भी नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने इस दूरदर्शी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री और हरियाणा सरकार का पुनः धन्यवाद किया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में विकास की बौछार! CM सैनी ने कुरुक्षेत्र को दिए ₹44.83 करोड़ के प्रोजेक्ट, बिजली-सेहत-सड़क सब होगा अपग्रेड

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पिपली, लाडवा और थानेसर इलाकों में 44.83 करोड़ रुपये के कई पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इन प्रोजेक्ट्स का मकसद लोकल पावर ग्रिड, हेल्थकेयर एक्सेस और शहरी सफाई को मजबूत करना है।पिपली के दौरे के दौरान, सैनी ने ऐतिहासिक नीलधारी गुरुद्वारा पिपली साहिब में माथा टेका और राज्य के लोगों के सामाजिक मेलजोल, शांति और आर्थिक खुशहाली के लिए अरदास की। उन्होंने 13.36 करोड़ रुपये के चार पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स का औपचारिक उद्घाटन किया

पटना में छठ पर बना इतिहास! अदाणी सीमेंट ने लगाया दुनिया का सबसे बड़ा सूप, देखने उमड़ी भीड़

Chhath Mahaparv Patna: लोक आस्था का महापर्व छठ अब बिहार के अलावा देश के दूसरे हिस्सों में भी बड़ी धूम-धाम से मनाया जाने लगा है। आप कह सकते हैं कि छठ अब एक राष्ट्रीय पर्व हो गया है। इस बीच छठ महापर्व के मौके पर अदाणी सीमेंट ने बिहार की राजधानी पटना में 25 फीट ऊंचे सूप को लगाया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा सूप है

छठ पूजा के दिन पटना में दर्दनाक हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक, 1 का शव मिला, 3 की तलाश जारी

Chhath Puja Hadsa Ptana: बिहार की राजधानी पटना में छठ महापर्व के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पटना जिले के मिर्जापुर गांव में रविवार को तीन किशोर छठ घाट की सफाई और सजावट करते समय पुनपुन नदी में लापता हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक, आसू, सूरज और आदित्य नाम के तीनों किशोर घाट पर काम करते हुए अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast