Search KhabarFast

Press ESC to close

Today Gold Silver Price 05 September 2026: सोना चढ़ा, चांदी फिसली, जानें 5 सितंबर के ताजा भाव

Today Gold Silver Price 05 September 2026: सोना चढ़ा, चांदी फिसली, जानें 5 सितंबर के ताजा भाव

Today Gold Silver Price 05 September 2026: 5 सितंबर को सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। दिल्ली से चेन्नई तक 24 और 22 कैरेट गोल्ड के दाम बढ़े हैं, राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना बढ़कर 1,56,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि इससे एक दिन पहले 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में 1,400 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,465.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, सोने के उलट चांदी के भाव में गिरावट आई और 5 सितंबर की सुबह यह 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 66.72 डॉलर प्रति औंस है। गौरतलब है कि जनवरी में चांदी घरेलू बाजार में 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी, जिसके बाद से अब तक इसमें 40 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। सोने और चांदी की कीमतों पर घरेलू के साथ-साथ वैश्विक बाजार के हालात का भी असर पड़ता है।

दिल्ली

24K सोना – ₹1,56,820 प्रति 10 ग्राम       

22K सोना – ₹1,43,760 प्रति 10 ग्राम

18K सोना – ₹1,17,640 प्रति 10 ग्राम

चांदी – ₹ 2,49,900 प्रति किलोग्राम

मुबंई

24K सोना – ₹1,56,670 प्रति 10 ग्राम

22K सोना – ₹1,43,610 प्रति 10 ग्राम

18K सोना – ₹1,17,700 प्रति 10 ग्राम

चांदी – ₹ 2,49,900 प्रति किलोग्राम

कोलकाता

24K सोना – ₹1,56,670 प्रति 10 ग्राम

22K सोना – ₹1,43,610 प्रति 10 ग्राम

18K सोना – ₹1,17,700 प्रति 10 ग्राम

चांदी – ₹ 2,49,900 प्रति किलोग्राम

चेन्नई

24K सोना – ₹1,56,670 प्रति 10 ग्राम

22K सोना – ₹1,43,610 प्रति 10 ग्राम

18K सोना – ₹1,18,500 प्रति 10 ग्राम

चांदी - ₹2,54,900  प्रति किलोग्राम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Today Gold Silver Price 04 September 2026: जन्माष्टमी पर चमका सोना-चांदी, जानिए दिल्ली-मुंबई के रेट

Today Gold Silver Price 04 September 2026: आज यानी 4 सितंबर को पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी बीच सुबह के समय देश के ज्यादातर शहरों में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। पिछले दिनों जारी गिरावट पर फिलहाल ब्रेक लग गया है और 24 व 22 कैरेट गोल्ड के दाम बढ़े हैं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना बढ़कर 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि मुंबई में यह 1,55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना 4,443.93 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी बीच गोल्डमैन सैक्स ने अनुमान जताया है कि इस साल के अंत तक सोने का भाव 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।

Today Gold Silver Price 03 September 2026: सोने-चांदी में फिर बड़ा उतार-चढ़ाव, खरीदने का शानदार मौका जानें आज का ताजा भाव

Today Gold Silver Price 03 September 2026: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर सोने-चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। बाजार खुलने से पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना करीब तीन सप्ताह के निचले स्तर 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि, MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 142 रुपये की बढ़त के साथ 1,52,544 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं, अलग-अलग बाजार स्रोतों के मुताबिक सोने की कीमत करीब 1,53,020 रुपये से 1,52,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रही, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,433.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast