Search KhabarFast

Press ESC to close

PM Modi:मोर को दाना और गाय को चारा, पीएम मोदी के नए वीडियो ने जीता लोगों का दिल

PM Modi:मोर को दाना और गाय को चारा, पीएम मोदी के नए वीडियो ने जीता लोगों का दिल

PM Modi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह मोर को दाना और गाय को चारा खिलाते हुए दिख रहे हैं। वह वीडियो की शुरुआत में गाय को चारा और फिर मोर को दानैा खिला रहे हैं।

यह वीडियो प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास का है। वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इन दोस्तों को खाना खिलाना उनकी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बन चुक है। उन्होंने लिखा कि उन्हें अहसास हो गया था कि वह जल्दी निकल रहे हैं इसलिए वह पहले ही वहां पहुंच गए।

पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो  

पीएम मोदी का ये वीडियो ध्वजारोहण से पहले का है। पहले भी प्रधानमंत्री गाय को चारा और मोरों को दाना खिलाते हुए वीडियो शेयर कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर गायों को चारा खिलाते हुए वीडियो शेयर करते हैं। उनके पास पुंगनूर नस्ल की गाय हैं। यह आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की एक प्राचीन और दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की गाय मानी जाती है। मकर संक्रांति के मौके पर प्रधानमंत्री ने चारा खिलाने का ऐक वीडियो शेयर किया था।      


प्रधानमंत्री लगातार शेयर कर रहे वीडियो

इससे पहले हाल ही में छात्रों आंदोलन के दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए जेन-जी से सीधे जुड़ने की कोशिश की थी। पिछले महीने उन्होंने जंतर-मंतर की घटना का जिक्र करते हुए एक वीडियो साझा किया था। जिसमें उन्होंने उनके लिए कहे गए अपशब्द और उनकी दिगवंत माता के लिए प्रयोग किए गए अनुचित शब्दों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि वह उन बच्चों को माफ करना चाहते हैं। उन्हें सही मार्गदर्शन देना चाहते हैं। उन्होंने समाज से भी अपील की थी कि गुमराह युवाओं को सही रास्ता दिखाने का काम करें। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'वंदे मातरम' पर घिरी कांग्रेस, अमित शाह ने किया ताबड़तोड़ प्रहार; बोले- जनता कभी माफ नहीं करेगी

Amit Shah Lashehs Out On Congress: वंदे मातरम के अपमान को लेकर कांग्रेस चौतरफ घिर गई है। भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

NALSAR के बाद NLSIU में बरपा हंगामा, CJI सूर्यकांत और BCI चेयरमैन के दौरे का विरोध

NLSIU Row:अभी NALSAR विवाद ठंडा ही हुआ था कि दूसरा विवाद शुरू हो गया। अब नेशनल लॉ स्कूलों ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी यानी NLSIU के छात्रों ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा और मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के दीक्षांत समारोह में भाग लेने का विरोध किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast