Search KhabarFast

Press ESC to close

Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच शेयर मार्केट में हाहाकार, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का; निफ्टी का भी बुरा हाल

Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच शेयर मार्केट में हाहाकार, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का; निफ्टी का भी बुरा हाल

Stock Market Crash: अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, आज 02 सितंबर 2026 बुधवार को शेयर बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिली। बाजार खुलते ही कारोबार लाल निशान पर पहुंच गया और बिकवाली को दौर शुरु हो गया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों क्रैश हो गए। पिछले बंद में सेंसेक्स 76,944.28 पर कारोबार कर रहा था, लेकिन आज ये फिसलकर 700 से 800 अंक लुढ़क गया और 76,135 अंक पर पहुंच गया। दूसरी तरफ, निफ्टी 50 में 250 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों क्रैश

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव की वजह से आज शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत लाल निशान से हुई। जिसमें सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,944 से लुढ़ककर 76,135 पर पहुंच गया यानी करीब 700 से 800 अंक की गिरावट दर्ज की गई। तो वहीं, कुछ ऐसा ही हाल निफ्टी 50 का भी देखा गया। बाजार खुलते ही निफ्टी अपने पिछले बंद 24,055 से लुढ़ककर 23,858 पर पहुंच गया और बाद में 23,786 अंक पर पहुंच गया, यानी करीब 250 अंक से ज्यादा अंक की गिरावट दर्ज की गई। 

Also read: Today Gold Silver Price 02 September 2026: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, लगातार गिर रहे दाम; जानें आज का भाव

कई बड़े शेयर को हुआ नुकसान

इस दौरान कई बड़े शेयर प्रभावित हुए। जानकारी के अनुसार, इंडिगो के शेयर में 2.70%, GVT&D के शेयर में 3.10%, Godrej Properties के शेयर में 3%, MFSL के शेयर में 2.90%, Voltas के शेयर में 2.20% की गिरावट देखी गई।

ट्रंप के ऐलान से मार्केट में हलचल

बता दें, हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल के जरिए दावा किया था कि अमेरिका के पास अब होर्मुज जलडमरूमध्य का पूरा कंट्रोल आ गया है। इसके अलावा ट्रंप ने ईरानी अर्थव्यवस्था के बारे में कहा कि वह लगभग क्रैश होने को है। इस दौरान अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए। हालांकि, ईरान भी चुप नहीं बैठा और अपनी ओर से कार्रवाई जारी रखी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 11 September 2026: सोने में मामूली गिरावट, चांदी 4.24% लुढ़की, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 11 September 2026: MCX पर सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज हुई, जबकि चांदी 4.24% टूट गई। जानें आज सोने और चांदी के ताजा रेट।

Gold Silver Rate Today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी मजबूत, जानें दिल्ली-मुंबई समेत 4 शहरों के रेट

13 सितंबर 2026 को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली है। वैश्विक बाजार में मांग, महंगाई और डॉलर-रुपये की चाल का असर कीमती धातुओं के दाम पर पड़ रहा है।

Gold-Silver Price Today 12 September 2026: सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, Gold-Silver Rate ने फिर चौंकाया, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 12 September 2026: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने से पहले दिल्ली में सोने का भाव 2,700 रुपये गिरकर सभी टैक्स समेत 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 129 रुपये यानी 0.08% की गिरावट के साथ 1,52,655 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,52,784 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियन्स के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,53,240 रुपये और गुडरिटर्न्स के मुताबिक 1,53,040 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 4,390 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast