Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 03 September: मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का दौर बरकरार, IMD ने 19 राज्यों के लिए अलर्ट किया जारी, यहां पढ़े मौसम अपडेट

Kal Ka Mausam 03 September: मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का दौर बरकरार, IMD ने 19 राज्यों के लिए अलर्ट किया जारी, यहां पढ़े मौसम अपडेट

03 September Ka Mausam: देशभर में मानसून की गतिविधि जारी है। नेपाल और असम में आई विनाशकारी बाढ़ में हजारों लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। तो वहीं, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई हैं। इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 03 सितंबर 2026 गुरुवार के लिए मौसम अपडेट जारी किया है। IMD  के ताजा अपडेट के अनुसार, देश के कई राज्यों में बारिश का दौर रहेगा।

मौसम निभाग ने बताया कि देश के लगभग 19 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी। साथ ही, पहाड़ी राज्यों में बाारिश के साख भूस्खलन का अलर्ट भी जारी किया है। तो चलिए 03 सितंबर का मौसम अपडेट जानते है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD के ताजा पूर्वानुमान की मानें तो देश के 19 राज्यों में बादल बरसेंगे। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, असम, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की से भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 65KMPH की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। पहाड़ी राज्यों में अभी भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।   

Also read: Ram Madnir CEO: राम मंदिर को मिला पहला CEO, पू्र्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली कमान

दिल्ली में 03 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, कल 03 सितंबर को दिल्ली में भारी बारिश और आंधी के पूरे-पूरे आसार बन रहे है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-हवा का दौर जारी रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 31-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।  

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम  

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मोरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़, हमीरपुर, अमेठी, सुल्तानपुर समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में व्यापक बारिश होगी।  

बिहार में कल का मौसम कैसा रहेगा?

बिहार में भी बारिश का दौर जारी है। IMD ने चंपारण, पटना, भोजपुर, गोपालगंज,  दरभंगा, किशनगंज, अररिया समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि कुछ इलाकों में भारी इलाकों हो सकती है।

पहाड़ी राज्यो में कल का मौसम

उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है, जिस वजह से गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर उठ रहा है। चमोली, बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल में लगातार बारिश हो रही है। कुछ ऐसा ही नजारा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी देखा जा सकता है। दोनों राज्यों में बारिश का दौर जारी है। साथ ही भूस्खलन का खतरा भी बनी हुआ है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी...'ब्रिक्स समिट के डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Rahul Gandhi Social Media Post: ब्रिक्स समिट के पहले दिन मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत समेत विश्वभर के नेता शामिल हुए। अब डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी है और गैर-शाकाहारी खाना स्वादिष्ट होता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिक्स के डिनर में शाकाहारी खाना परोसा गया। डिनर का आयोजन भारत मंडपम् में किया गया था।

BRICS Summit 2026: 3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें और 20 बड़े मुद्दे, जानिए भारत की कूटनीतिक ताकत

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित 18वें ब्रिक्स समिट शिखर सम्मेलन में वैश्विक राजनीति से लेकर आतंकवाद, पश्चिम एशिया संकट, व्यापार, डॉलर के विकल्प और ग्लोबल साउथ की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणापत्र जारी किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में डिनर की मेजबानी की।

'2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC',अमित शाह ने बताया मोदी सरकार का बड़ा संकल्प

Amit Shah On UCC Implementation:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकारें 2029 से पहले देश के 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की 25 साल की राजनीतिक यात्रा का भी जिक्र किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast