Search KhabarFast

Press ESC to close

सरकारी नौकरी के तलाश कर रहे युवा ध्यान दें, इस राज्य में पुलिस भर्ती के लिए जल्द निकलेगी 9 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी

सरकारी नौकरी के तलाश कर रहे युवा ध्यान दें, इस राज्य में पुलिस भर्ती के लिए जल्द निकलेगी 9 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी

MP Police Bharti 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए पुलिस विभाग में सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत 9,662 रिक्त पद भरे जाएंगे। जिसके लिए गृह विभाग ने संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें, राज्य का कर्मचारी चयन मंडल (ESB) जल्द ही इन पदों के लिए विवरण जारी करेगा।

CM मोहन यादव ने साफ तौर पर कहा ‘मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी प्रदान की। गृह विभाग द्वारा विभिन्न श्रेणियों के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा। हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।‘  

किन पदों पर होगी भर्ती?

आरक्षक (GD) के 7,500 पद

आरक्षक (चालक) के 1,000 पद

सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के 520 पद

उपनिरीक्षक (जिला बल) के 312 पद

अराजपत्रित सूबेदार के 81 पद

उपनिरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) के 69 पद

शीघ्रलेखक के 135 पद

उपनिरीक्षक (अंगुलिचिन्ह) के 22 पद

उपनिरीक्षक (आयुध) के 10 पद

उपनिरीक्षक (फोटो) के 09 पद

उपनिरीक्षक (QD) के 4 पद

सिंहस्थ महाकुंभ 2028 के लिए पुलिस बल मजबूत 

सरकार का कहना है कि बढ़ती आबादी, शहरीकरण, साइबर अपराधों की चुनौतियां और आगामी सिंहस्थ महाकुंभ 2028 जैसे बड़े आयोजनों को देखते हुए पुलिस बल को मजबूत करना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने लगभग 18 हजार पदों को भरने का टारगेट रखा है। जिसके तहत इस साल करीब 9 हजार से ज्यादा पदों पर मंजूरी दी गई हैं।

Also read: विपक्ष का हंगामा नहीं आया काम! मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, शादी से लेकर लिव-इन तक के बदलेंगे नियम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों से छेड़छाड़ न करें, निगम ने किसानों और उपभोक्ताओं को किया अलर्ट

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम किसानों व आम उपभोक्ताओं से अपील करता है कि वे बिजली की लाइनों, ट्रांसफार्मरों तथा अन्य विद्युत उपकरणों से स्वयं छेड़छाड़ न करें और न ही स्वयं ठीक करने की कोशिश करें।

हरियाणा सरकार में 32 पदों पर डेपुटेशन से भर्ती, कर्मचारियों से मांगे गए आवेदन

हरियाणा सरकार ने  मानव संसाधन विभाग में प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के आधार पर 32 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत पात्र नियमित अधिकारी एवं कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast