Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam: 25 जुलाई के लिए IMD का अलर्ट, इन इलाकों में मंडरा रहा चक्रवाती तूफान का खतरा, यहां पढ़े मौसम अपडेट

Kal Ka Mausam: 25 जुलाई के लिए IMD का अलर्ट, इन इलाकों में मंडरा रहा चक्रवाती तूफान का खतरा, यहां पढ़े मौसम अपडेट

Kal Ka Mausam: देशभर में मानसून अपने चरम पर है। कई राज्यों में भारी बारिश के चलते जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। इसी बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कल 25 जुलाई को लेकर मौसमी अलर्ट जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें, हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में भारी बारिश की वजह से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनती जा रही है। जबकि पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। तो चलिए जानते हैं 25 जुलाई को कहां-कहां मौसम में बदलाव होंगे?

इन राज्यों में चक्रवाती हवाओं का खतरा

मौसम विभाग ने गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, जामनगर, राजकोट, उत्तराखंड के देहरादून, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन राज्यों में चक्रवाती हवाएं चलेगी।

दिल्ली में 25 जुलाई का मौसम

आज देश की राजधानी में हुई बारिश से मौसम सुहाना तो हुआ, लेकिन हल्की उमस भी महसूस की गई। लेकिन IMD ने आने वाले दो-तीनों के लिए बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियर तक पहुंच सकता है।

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम

IMD ने उत्तर प्रदेश के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं का दौर भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और नोएडा जैसे इलाकों के लिए गरज-चमक के साथ बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई है।

राजस्थान में कैसा रहेगा कल का मौसम?

IMD के अनुसार, राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में बारिश के आसार है। IMD ने जयपुर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर जैसे जिलों में झमाझम बारिश होगी। इस दौराम तेज हवा भी चलेगी।

बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम?

मौसम विभाग ने बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। लेकिन बाद में धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रहे है।

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। ऐसे में IMD ने शिमला, मनाली, धर्मशाला और मंडी जैसे इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तराखंड में बारिश के साथ लैंडस्लाइड की आशंका जताई गई है। देहरादून, नैनीताल, ऋषिकेश औऱ हरिद्वार के लिए चेतावनी दी गई है। साथ ही, सतर्क रहने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Also read: जवाहर नवोदय विद्यालय की 6ठीं कक्षा में प्रवेश के लिए ये है आखिरी तारीख, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जवाहर नवोदय विद्यालय की 6ठीं कक्षा में प्रवेश के लिए ये है आखिरी तारीख, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Jawahar Navodaya Vidyalaya: चंडीगढ़ , 24 जुलाई - नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा छह में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है तथा परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाना प्रस्तावित है।

पेपर लीक विवाद...धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना हुई कम, CJP का आंदोलन जारी

NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। इस बीच सरकार के शीर्ष सूत्रों ने साफ कर दिया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कोई संभावना नहीं है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast