Search KhabarFast

Press ESC to close

विपक्ष का हंगामा नहीं आया काम! मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, शादी से लेकर लिव-इन तक के बदलेंगे नियम

विपक्ष का हंगामा नहीं आया काम! मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, शादी से लेकर लिव-इन तक के बदलेंगे नियम

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश विधानसभा में हंगामे के बीच समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी बिल पास करा लिया गया है। इस बिल में बहुविवाह पर रोक और सभी धर्मों के लिए शादी और तलाक का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने का प्रावधान है।

वहीं, कांग्रेस ने बिल के खिलाफ विधानसभा में जमकर नारेबाजी की। विपक्ष का कहना है कि बिल का प्रावधान कड़ा है। जिसके कारण विपक्ष यूसीसी बिल का विरोध कर रहा है।

सभी के लिए समान अधिकार

इस बिल में तीन तलाक बिल और हलाला को अपराध बनाने, बहुविवाह पर रोक लगाने तथा महीने के भीरत लिव-इन-रिलेशनशिप का रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर तीन महीने तक की जेल का प्रावधान है। यूसीसी बिल में जैविक, गोद लिए गए, सहायक प्रजनन तकनीक से जन्मे बच्चे को समान कानूनी अधिकार तथा सभी बच्चों को समान उत्तराधिकार अधिकार देने का प्रावधान है।       

Also read: MP News: उज्जैन में आईफोन के 'सिरी' फीचर पर भारी बवाल, ज्योतिषाचार्य और विहिप ने दी बहिष्कार की चेतावनी

सीएम मोहन ने क्या कहा

सीएम मोहन यादव ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड का पास होना मध्य प्रदेश के लोगों के लिए खास दिन है। राज्य में यूसीसी बिल का पास होना एक देश ,एक संविधान, एक नेता के विजन के प्रति हमारी सच्ची लगन को दिखाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहता हूं कि वह हमेशा हिन्दुओं के बीच खाई क्यों पैदा करना चाहते हैं। कांग्रेस की गलत सोच की वजह से आजादी के समय देश का बंटवारा हुआ था। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की हुई मुलाकात, सेना की विरासत पर विस्तृत चर्चा हुई

Uttarpradesh News:प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने नवनियुक्त सीडीएस जनरल सुब्रमणि को बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

उत्तराखंड में भारी बारिश से सड़क मार्ग प्रभावित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए तत्काल सुरक्षात्मक कार्य कराने के निर्देश

Uttarakhand Heavy Rain: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को राजपुर स्थित सपेरा बस्ती पहुंचकर अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य तत्काल शुरू करने और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast