Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों से छेड़छाड़ न करें, निगम ने किसानों और उपभोक्ताओं को किया अलर्ट

Haryana News: बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों से छेड़छाड़ न करें, निगम ने किसानों और उपभोक्ताओं को किया अलर्ट

Haryana News: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम किसानों व आम उपभोक्ताओं से अपील करता है कि वे बिजली की लाइनों, ट्रांसफार्मरों तथा अन्य विद्युत उपकरणों से स्वयं छेड़छाड़ न करें और न ही स्वयं ठीक करने की कोशिश करें। प्रायः यह देखने में आ रहा है कि किसान या आम उपभोक्ता स्वयं ही बिजली फॉल्ट को ठीक करने की कोशिश करते हैं तथा बिना किसी सुरक्षा को अपनाए बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मरों पर चढ़ने का प्रयास करते हैं। इससे लगातार बिजली सम्बंधित दुर्घटनाएं हो रही हैं।

तकनीकी कार्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण

यह जानकारी देते हुए बिजली निगम के प्रवक्ता ने किसानों और आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे स्वयं बिजली उपकरणों को ठीक करने से बचें और अपनी बिजली संबंधित शिकायतों को ऑनलाइन माध्यमों जैसे उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम के समस्त ऐप, टोल फ्री नंबर 1912, 1800-180-1550 और अपने नजदीकी बिजली कार्यालय में जाकर दर्ज ही करवाएं। निगम के कर्मचारी तकनीकी रूप से सक्षम होते हैं और उन्हें इस प्रकार के कार्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

बिजली निगम ने की अपील 

इस सन्दर्भ में बिजली निगम आम जनता से सहयोग की अपील करता है कि वे स्वयं जोखिम उठाने के बजाय निर्धारित माध्यमों से ही शिकायतें दर्ज कराएं, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Also read: Haryana News: दिल्ली छात्र लाठीचार्ज के विरोध में झज्जर की सड़कों पर उतरी इनेलो पार्टी, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News:25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरदावर रंगे हाथ गिरफ्तार, जमीन से संबंधित कार्य करवाने के लिए मांगे थे पैसे

Haryana News:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजेश गिरदावर (52), हलका तहसील राई, पुत्र श्री राम सिंह, निवासी मलिक कॉलोनी, सोनीपत को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में FIR No. 27 दिनांक 08.09.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Uttrakhand News: हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में FIR,अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Uttrakhand News: उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ की घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला वकील अंजू की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

Uttrakhand News:चेन्नई के फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में छाई उत्तराखंड की फिल्म नीति, तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई शूटिंग में रुचि

Uttrakhand News:उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती और अनुकूल फिल्म नीति ने चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ’में देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं का ध्यान आकर्षित किया। कॉन्क्लेव में उत्तराखंड की फिल्म नीति, शूटिंग लोकेशंस

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast