Automatic Challan System On Highway:हाईवे पर अब अचानक लेन चेंज करनी महंगी पड़ सकती है। क्योंकि ऐसा करने पर ऑटोमैटिक चालान कट जाएगा और आपको भारी-भरकम जुर्माना भरना पड़ सकता है। ये नियम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ी आ रही है।
एनएचएआई के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अचानक लेन चेंज करते ही चालान हो जाएगा। इसके लिए एक्सप्रेसवे पर लगाए गए कैमरों का सॉफ्टवेयर अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
एनएचएआई ने उठाया बड़ा कदम
एनएचएआई ने कहा कि राजस्थान इलाके में लगाए गए कैमरों के सॉफ्टवेयर अपडेट किए जा चुके हैं। अगले सप्ताह से हरियाणा इलाके में लगाए गए कैमरों के सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अधिकतम स्पीड 120 किमी प्रति घंटा तय है। एक्सप्रेसवे की तीसरी व चौथी लेन पर 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से वाहन चलाने का प्रावधान है।
Also read: Monsoon 2026: इस राज्य में मानसून की एंट्री, सरकार ने मछली पकड़ने पर लगाया बैन; जानें वजह
कब से चालान कटना होगा शुरू
एनएचएआई के इस नए अपडेट के तहत कैमरों का सॉफ्टवेयर अपडेट होते ही लेन चेंज करने पर चालान कटना शुरू हो जाएगा। बता दें कि दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे सोहना के नजदीक गांव अलीपुर से शुरू है। जानकारी के अनुसार, दूसरी लेन पर 100 तक एवं पहली लेन पर 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड तक वाहन चलाने का प्रावधान है। कई बार 120 की स्पीड से वाहन चला रहा चालक या 80 की स्पीड में वाहन चला रहा चालक अपनी लेन बदल लेता है। जिसके कारण हादसे होते हैं।