Airtel Family Recharge Plans: अगर आप बढ़ते रिचार्ज के दामों से परेशान हैं। और चाहते हैं की एक रिचार्ज में दो लोगों का काम हो जाए। तो एयरटेल ने आपकी यह व्यवस्था कर दी है। कई कंपनियां फैमली प्लान भी उपलब्ध करवाती हैं। इससे आप एक रिचार्ज में पूरी फैमली की सिम चालू रख सकते हैं। भारतीय टेलीकॉम कंपनी Airtel यूजर्स को कई तरह के पोस्टपेड प्लान्स उपलब्ध करवाती है। पर लोग जानकारी के आभाव में इसका लाभ नहीं ले पाते हैं।
एयरटेल का ये फैमिली प्लान आपकी दिक्क्त करेगा खत्म
अगर आप पति-पत्नी हैं। या बस घर में दो लोग हैं। तो ये प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता हैं। अगर आप बार-बार अलग-अलग रिचार्ज कराने से परेशान हैं तो Airtel आपके लिए धमाकेदार फैमिली प्लान लेकर आया है। कंपनी के इन पोस्टपेड प्लान्स में एक ही रिचार्ज से पूरे परिवार का इंटरनेट, कॉलिंग और OTT का टेंशन खत्म हो जाएगा। 749 रुपये वाला प्लान बना हिट, पति-पत्नी के लिए बेस्टआप अपने लिए Airtel का 749 रुपये वाला फैमिली प्लान ले सकते हैं। इस प्लान में 2 सिम कार्ड (1 प्राइमरी और 1 एड-ऑन) शामिल होते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें दोनों ही मेंबर्स को अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा दिया जाता है। इसके साथ देश भर में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है।इतना ही नहीं, इस प्लान में 5G स्लाइसिंग के साथ फास्ट लेन टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे आपको भीड़ में भी सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड मिलेगी।
Also read: Stock Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 596 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा, IT और बैंकिंग शेयर चमके
OTT बेनिफिट्स से पैसा वसूल
इस प्लान के साथ मिलने वाले OTT फायदे भी कमाल के हैं। इसमें आपको 6 महीने के लिए Amazon Prime Mobile, 6 महीने के लिए Google One (100GB क्लाउड स्टोरेज), 1 साल के लिए JioHotstar Mobile, 3 महीने के लिए Airtel Xstream Play Premium और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium बिल्कुल फ्री मिल रहा है।सुरक्षा के लिए कंपनी फ्रॉड लिंक ब्लॉकिंग, स्पैम प्रोटेक्शन, ओटीपी अलर्ट्स, फ्री हैलो ट्यून्स जैसी सर्विस भी दे रही है।बच्चे के लिए चाहिए तो 1049 वाला प्लानअगर आप बच्चे को भी अपने प्लान में जोड़ना चाहते हैं तो 1049 रुपये वाला प्लान बेस्ट है। इसमें ऊपर बताए गए सभी बेनिफिट्स मिलते हैं, लेकिन इसमें 2 की जगह टोटल 3 सिम कार्ड मिलेंगे। जिसे पति-पत्नी और बच्चा इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी मेंबर के साथ इसे शेयर कर सकते हैं।
क्या है Airtel की Fast Lane टेक्नोलॉजी?
Airtel के मुताबिक, ये प्लान्स एक अपग्रेडेड 5G नेटवर्क पर काम करते हैं जिसमें नेटवर्क स्लाइसिंग की एडवांस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी इसे ही फास्ट लेन टेक्नोलॉजी कह रही है। ये तकनीक नेटवर्क को ज्यादा पावरफुल बनाती है जिससे पोस्टपेड ग्राहकों को भीड़-भाड़ वाली जगह पर भी 2 गुना तक तेज इंटरनेट स्पीड का अनुभव मिलता है।इसका लाभ उठाने के लिए ग्राहक के पास 5G SA-एनेबल्ड स्मार्टफोन होना चाहिए जो लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर हो। कंपनी का दावा है कि TRAI के नियमों के अनुसार टेस्ट में न्यूनतम स्पीड 18 Mbps डाउनलोड और 8 Mbps अपलोड पाई गई है, लेकिन 90% से ज्यादा ग्राहकों को इससे कहीं ज्यादा तेज स्पीड मिलती है।