Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक से धुआं उठने की सूचना, कारणों की जांच जारी, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक से धुआं उठने की सूचना, कारणों की जांच जारी, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Delhi Smoke: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक से धुआं उठने की सुचना मिली हैं। बता दें की ब्रिटिशकाल में बनी इस प्रमुख सरकारी इमारत में धुआं उठने से लोगों को दहशत का माहौल हो गया हैं। धुंआ उठते देख लोगों सुचना दमकल विभाग को दी। वहीं सुचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर दमकल की 6 गाड़िया भेजी। हालांकि अबतक किसी के हताहत होने की कोई सुचना सामने नहीं आई हैं। पर धुंआ तेज होने से लोगों में डर जरूर देखने को मिल रहा हैं। 

दमकल ने अपनी 6 गाड़ियां मौके पर भेजी

बता दें की दमकल को आग की सुचना सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर मिली थी। सुचना अनुसार दमकल ने अपनी 6 गाड़ियां मौके पर भेजी। और स्तिथि को नियंत्रण में लाया। फिलहाल जांच जारी हैं की आखिर किन कारणों के कारण धुंआ उठा हैं। घटना के विषय में दमकल विभाग ने कहा की सुबह 11 बजकर 10 मिनट हमें धुआं उठने की सुचना मिली थी। जिसके बाद हमने 6 गाड़ियां मौके पर भेजी और धुंए पर काबू पा लिया हैं।

Also read: आपस में टकराई राहुल गाँधी के काफिले की गाड़ियां, सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

घटना के विषय में पुलिस ने कही ये बात

घटना के विषय में पुलिस ने बताते हुए कहा की ऊपर की छत पर मरम्मत का काम चल रहा था। जहां कुछ मजदुर बैठे थे। और काम करने के दौरान उन्होंने वहां मौजूद एक खराब प्लास्टिक की बोतल में आग लगा दी। जिससे की धुंआ उठने लगा। और आस- पास लोगों ने जब धुंआ उठते देखा तो दमकल को सुचना दी। पर इसमें किसी भी तरह से कोई हानि नहीं हुई हैं। सबलोग सुरक्षित हैं। और वापिस अपने- अपने काम पर लौट रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: 20 साल बाद जामिया में होंगे छात्रसंघ चुनाव, छात्रों की मांगों पर प्रशासन ने लिया फैसला

Jamia News: जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर कई दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने 26 अक्टूबर 2026 को एक आधिकारिक आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, छात्रसंघ के संविधान को मंजूरी मिलने के 15 दिनों के बाद चुनाव कराए जाएंगे। हालांकि, प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आदेश पर असंतोष जताते हुए कहा है कि इसमें उनकी प्रमुख मांगों को लेकर स्पष्ट समयसीमा और ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है।

आपस में टकराई राहुल गाँधी के काफिले की गाड़ियां, सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

UP News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गाँधी की काफीले की गाड़िया आपस में ही टकरा गई। हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र में 89.5 किलोमीटर के पास हुआ। हालांकि इस हादसे में राहुल गाँधी की गाड़ी बिलकुल सुरक्षित रही और वो बाल बाल बच गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast