Search KhabarFast

Press ESC to close

‘दिनदहाड़े की गई बेईमानी’, चंडीगढ़ मेयर चुनाव के नतीजों पर भड़के केजरीवाल

‘दिनदहाड़े की गई बेईमानी’, चंडीगढ़ मेयर चुनाव के नतीजों पर भड़के केजरीवाल

Chandigarh Mayor Election: मंगलवार को चंडीगढ़ मेयर का चुनाव हुआ। ये चुनाव बीजेपी और इंडिया गठबंधन के बीच में था। जिसमें बीजेपी ने बड़ी हासिल की है। वहीं इस रिजल्ट को लेकर दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर हमला बोलते हुए कहा, ''चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।''

आठ साल बाद मिला मेयर

दरअसल, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश आने के बाद आज चंडीगढ़ में मेयर के लिए चुनाव हुआ। इस चुनाव में सीधा मुकाबला कांग्रेस-आम आदमी पार्टी (आप) के गठबंधन और बीजेपी के बीच था जिसमें बीजेपी की जीत हुई और चंडीगढ़ में बीजेपी का मेयर निर्वाचित हुआ। इस दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ। चंडीगढ़ को आठ साल बाद नया मेयर मिला। जहां इस चुनाव में बीजेपी को 16वोट मिले हैं। वहीं ‘इंडिया’गठबंधन को 12वोट मिले हैं। बीजेपी के मेयर मनोज सोनकर चुने गए। 6वोट को खारिज कर दिया गया। बीजेपी ने ये चुनाव कुल 4वोट से जीता।

कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच हुआ हंगामा

जानकारी के मुताबिक, सुबह 10 बजे से मेयर का चुनाव होने वाला था लेकिन 38 मिनट की देरी पर प्रिजाइडिंग अफसर अनिल मसीह पहुंचे। जिसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। फिर सभी काउसिंलर्स को चुनाव की प्रक्रिया समझाई गई। फिर चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने सबसे पहले वोट डाला। जिसके बाद वार्ड नंबर से लेकर अन्य पार्षदों ने वोट डाला। करीबन पौने दो घंटे तक वोटिंग प्रक्रिया चली और साढ़े बारह बजे तक सभी 36 वोटों की गिनती हुई। वहीं नतीजे आने के बाद कांग्रेस और भाजपा पार्षदों ने हंगामा काटा। प्रीजाइडिंग अफसर पर गड़बड़ी के आरोप लगाए गए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: 'छात्रों को धमकाना बंद करें' DU की एडवाइजरी पर राहुल गांधी का तीखा हमला

Political News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी की उस एडवाइज़री की आलोचना की। जिसमें छात्रों से जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शनों से दूर रहने को कहा गया था। उन्होंने यूनिवर्सिटी पर लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए छात्रों को धमकाने का आरोप लगाया।

पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का तीखा जवाब, सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: देश में  पेपर लीक मामलों पर पीएम मोदी के ट्वीट पर राहुल गांधी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम देश के शिक्षा तंत्र की "तबाही" और सरकार की नाकामी को छिपाने की कोशिश है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि युवाओं का भविष्य लगातार पेपर लीक की घटनाओं से प्रभावित हो रहा है और केवल घोषणाएं करने के बजाय सरकार को जिम्मेदारी तय कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

नीट मामले में विपक्षी एकता में फूट, अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल में तीखी बहस!

Rift Between Akhilesh And Venugopal:नीट पेपर लीक मामले को लेकर विपक्षी एकता में दरार देखने को मिल रही है। सूत्रों के अनुसार लोकसभा के बाहर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल में तीखी बहस हुई। बता दें कि कुछ देर पहले ही अखिलेश यादव ने दावा किया था कि कांग्रेस और भाजपा में डील हुई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast