Opposition March: 1 नवंबर को विपक्ष की रैली होने वाली है। ठीक उसी दिन विपक्षी दल ने मार्च निकालने का भी ऐलान किया है। राहुल गांधी ने कहा था कि यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं बल्कि हिन्दुस्तान की आत्मा का मार्च है।
वहीं, इंस्टाग्राम पर किसी यूजर ने उनसे इस मार्च का रूट पूछा था। इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि मिंटो रोड और कनॉट प्लेस से लेकर रामलीला मैदान तक मार्च निकाला जाएगा।
लोगों से क्या अपील की?
राहुल गांधी ने कहा कि 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाले मार्च में विपक्षी पार्टिया शामिल होंगी। यह किसी एक राजनीतिक दल का प्रदर्शन नहीं है बल्कि इसमें हर व्यक्ति शामिल हो सकता है, जो विरोध करना चाहता है। राहुल गांधी ने कहा कि राजनीतिक और गैर-राजनीतिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सिविल सोसायटी और आम लोगों का कार्यक्रम में स्वागत है।
मॉक महाभियोग की गई स्थगित
विपक्ष शुक्रवार यानी 30 अक्टूबर को एक मॉक पार्लियामेंट भी करने वाला था लेकिन, बारिश के कारण शनिवार यानी 31 अक्टूबर करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री की तरफ से लोगों को दिल्ली आने से रोकने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, तेलंगाना और पंजाब से आने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों को रोके जाने का प्रकास किया जा रहा है।
Also read: UP News: 'एक पल की चूक भी न करें...'यूपी MLC वोट काउंटिंग के बीच सपा कार्यकर्ताओं से बोले अखिलेश यादव, सतर्क रहने की दी नसीहत