BJP-Akali Dal Alliance: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर भाजपा-अकाली दल के बीच गठबंधन होने की आहट तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि दिवाली के बाद गठबंधन का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के अनुसार दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ने की दिशा में बातचीत कर रही है।
बताया जा रहा है कि दिवाली के बाद गुरु नानक जयंति के आसपास गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो सकता है। गठबंधन के लिए पीएम मोदी की बठिंडा में बड़ी रैली का आयोजन करने की योजना है।
अमित शाह ने दिए थे संकेत
भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन होने की अटकलों को हवा उस वक्त मिली जब गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए सरकार बनने की बात कही थी। अमित शाह के बाद अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने साफ कहा था कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा था कि जब राज्य में भाजपा-अकाली दल की सरकार थी, तब राज्य का विकास हुआ था।
सीटों के बंटवारे पर हो रही बातचीत
बताया जा रहा है कि सीट बंटवारे को लेकर भाजपा की रणनीति बदली हुई है। 2017 विधानसभा चुनाव में अकाली दल ने 94 और भाजपपा ने 23 सीटों पर चुनाव लड़ा था। यानी उस समय अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में था। अब भाजपा पंजाब में अपना राजनीतिक कद मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में भाजपा की कोशिश समान सीट पर चुनाव लड़ने की होगी।
Also read: Tata Group Controversy: टाटा विवाद पर वित्त मंत्री का राहुल गांधी पर पलटवार, बोलीं- हर मुद्दे का राजनीतिकरण न करें