उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की वजीरगंज कचहरी में एक देसी बम फटने के बाद हड़कंप मच गया। इस घटना में कई वकील घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन-फानन इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
कोर्ट में 2 जिंदा बम भी मिले हैं। यह घटना सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले के होश फाख्ता हो गए हैं। देसी बम से बार असोसिएशन के एक पदाधिकारी संजीव लोधी पर हमला किया गया था। इस हमले में संजीव बाल-बाल बच गए हैं।
बताया जा रहा है कि जिला कोर्ट में वकील को निशाना बनाकर बम से हमला किया गया। इस हमले में कुछ वकील घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक हमले में वकील बाल-बाल बच गए। पुलिस इसे दो गुटों के बीच टकराव का मामला बता रही है। अचानक धमाके की आवाज से कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हुए हैं और छानबीन की जा रही है। इस घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की तलाश की जा रही है।
Leave a comment