Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Rail Station Stampede: “ये आम घटना नहीं नरसंहार है”, सुप्रीया श्रीनेत ने रेल मंत्री पर किया तीखा प्रहार

Delhi Rail Station Stampede: “ये आम घटना नहीं नरसंहार है”, सुप्रीया श्रीनेत ने रेल मंत्री पर किया तीखा प्रहार

Delhi Rail Station Stampede: शनिवार देर रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के कारण 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल हमलावर हैं। कांग्रेस ने रेल मंत्री से इस्तीफा मांगा है। वहीं, इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रीया श्रीनेत का बड़ा बयान सामने आया है। कांग्रेस नेता ने इस घटना को रेलवे प्रशासन की निष्क्रियता बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना में मरने वालों की क्या गलती थी?सुप्रीया ने इसे आम घटना नहीं बल्कि नरसंहार बताया है। गौरतलब है कि प्रयागराज जाने के लिए भारी भीड़ शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उमड़ गई थी। अचानक ट्रेन के प्लेटफॉर्मबदलने की सूचना के बाद लोगों के बीच भगदड़ मच गई।

“मौत के आंकड़ें छिपाने में जुटे हुए”

कांग्रेस नेता सुप्रीया श्रीनेत ने कहा, “इतना बड़ा हादसा हो जाने के बाद भी नैरेटिव बनाया गया कि सब कुछ कंट्रोल में है। जब लोग भगदड़ में मर रहे थे तो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौत के आंकड़ें छिपाने में जुटे हुए थे।रेल मंत्री की ये बेशर्मी नई नहीं है, यही काम वे बार-बार करते रहे हैं। कोई भी ट्रेन हादसा हो, तो ये उसे 'छोटी घटना' बताते हैं।जब मृतकों के परिवार वाले सच बयां करने लगे, तो कुछ रिपोर्टर्स के फ़ोन ज़ब्त किए जाने लगे, फ़ुटेज डिलीट किए जाने की बात कही गई।यही नहीं, एक महिला रिपोर्टर की ID तक छीनी गई।ऐसी घटना पर संवेदना व्यक्त करने और माफी मांगने के बजाए रेल मंत्री और सरकार मौत के आंकड़ें छिपाने में लग गई- जो कि और वीभत्स है।“

शिवसेना नेता भी भड़कीं

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और भारतीय रेलवे और रेल मंत्री की जिम्मेदारी है, जो घटना की जवाबदेही लेने से इनकार करते हैं। कृपया समझें कि हमारे पास कई रेल दुर्घटनाएं, पटरी से उतरना और भगदड़ हैं, यहां तक ​​कि मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर भी, फिर भी कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहा है। हम यात्री किराए में वृद्धि और बुनियादी ट्रेनों में कमी देख रहे हैं, और यात्री मवेशियों की तरह घूम रहे हैं। महाकुंभ आस्था का केंद्र है, और इसका प्रबंधन नहीं है, सरकार कब खुद को जवाबदेह ठहराएगी?"

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 27 July 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत 12 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट नहीं, लेकिन IMD की बड़ी चेतावनी, तेज हवाओं का खतरा

Aaj Ka Mausam 27 July 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई राज्यों में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर बने सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है, जो अगले दो से तीन दिनों में और मजबूत हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ असम में बाढ़ में भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर गया है। जिसकी वजह से लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है।

Gold-Silver Price Today 27July 2026: सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें आज का रेट, 24K, 22K और 18K गोल्ड की ताजा कीमतें

Gold-Silver Price Today 27 July 2026: देश में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मिडिल ईस्ट में एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुए संघर्ष की वजह से क्रूड ऑयल में तेजी की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 22 कैरेट सोने की कीमत 1,34,173 रुपये और 24 कैरेट की कीमत 1,46,370 प्रति 10 ग्राम के करीब थी।

Parliament Monsoon Session 2026: 20 जुलाई की पुलिस कार्रवाई पर चर्चा की मांग, विपक्ष ने पेश किए स्थगन प्रस्ताव

Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र सोमवार को दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया, जिसके चलते विपक्ष ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव और राज्यसभा में कार्यविराम नोटिस पेश करते हुए NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में 20 जुलाई को हुए 'संसद चलो' प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई पर तत्काल चर्चा की मांग की। यह मामला सरकार के विधायी एजेंडे के साथ-साथ दोनों सदनों में प्रमुख मुद्दों में से एक बनने की आशंका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast