Search KhabarFast

Press ESC to close

'दिल्ली पुलिस वाले नहीं बचाते हो...'अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने वाली महिला का सनसनीखेज खुलासा

'दिल्ली पुलिस वाले नहीं बचाते हो...'अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने वाली महिला का सनसनीखेज खुलासा

Delhi News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना-प्रदर्शन चल रहा है। उस धरना प्रदर्शन में शनिवार यानी 18 जुलाई को बरखा त्रेहान नाम की महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी की थी। अब महिला पूरे मामले को लेकर अपनी बात रखी है।

बरखा त्रेहान ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि मैं शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के खिलाफ नहीं हूं। किसी भी राजनीतिक दल से मेरा नाता नहीं है। जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन ने राजनीतिक रूप ले लिया है। कॉकरोच जनता पार्टी नीट की बात नहीं कर रही है। वहां पर पॉलिटिकल एजेंडा नहीं है।

बरखा त्रेहान का फूटा गुस्सा  

बरखा त्रेहान ने कहा कि जब प्रभु राम का मजाक उड़ाया जा रहा था, चब अभिजीत और उसके साथी हंस रहे थे। ये लोग स्टेज पर हंस रहे थे। मेरी सीता मैया का मजाक उड़ाया जा रहा था, ये सब मुझसे देखा नहीं गया और इसीलिए मैं वहां पर गई थी और मैंने जो स्याही अभिजीत पर फेंकी थी, वो मेरा विरोध करने का तरीका था। मैं इस तरह की टिप्पणी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती। बरखा त्रेहान ने कहा कि अभिजीत दीपके के गुंडों ने जो पिटवाया है, मुझे इन लोगों ने इतना मारा है और मेरे बाल नोचे हैं। दिल्ली पुलिस ने वहां सुरक्षित निकाला है।    

Also read: क्या है मोदी सरकार की 20 रुपए वाली योजना? जानें कैसे आप भी उठा सकते हैं इस स्कीम का लाभ    

वहां प्रोपेगेंडा हो रहा है- बरखा त्रेहान

बरखा त्रेहान ने कहा कि मैंने अभिजीत दीपके को कहा तुम सोनम वांगचुक का इस्तेमाल क्यों कर रहे हो। तुम्हारा क्यों प्रोपेगेंडा है। तुम लोग नीट कोई बात नहीं कर रहे हो, तुम लोग यहां पर राजनीतिक एजेंडा फैला रहे हो। तुम जय भीम के नारे लगा रहे हो, मेरे जय श्री राम बोलने पर बहुत आपत्ति थी। उन्होंने कहा कि मेरे प्रभु श्रीराम सर्वैपरि हैं। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 20 July 2026: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवा के साथ गरज-चमक की भी चेतावनी

Kal Ka Mausam 20 July 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और 20 जुलाई को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका भी जताई गई है।

Delhi News: क्या कुछ होने वाला है बड़ा? दिल्ली में टाइट की गई सिक्योरिटी, टैफिक एडवाइजरी भी जारी

Delhi News: 20 जुलाई से शुरू होने जा रहे संसद के मानसून सत्र को देखते हुए दिल्ली की सुरक्षा-व्यवस्था चौकस की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है। संसद सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के कारण सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी रहेगी।

फीफा विश्व कप फाइनल का भारत में जबरदस्त क्रेज, इस राज्य की सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान

FIFA World Cup Final:फीफा विश्व का फाइनल मुकाबला अर्जंटीना और स्पेन के बीच खेला जाना है। जिसको लेकर परे विश्व में फाइनल मुकाबले का बुखार चढ़ा हुआ है। भारत में भी जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। इसी को देखते हुए केरल की सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों में छु्ट्टी का ऐलान किया है। ताकी फैंस फीफा विश्व कप फाइनल मुकाबला देख सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast