Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत-कनाडा संबंधों पर PM मोदी का बड़ा संदेश, पश्चिम एशिया के हालात पर भी बोले

भारत-कनाडा संबंधों पर PM मोदी का बड़ा संदेश, पश्चिम एशिया के हालात पर भी बोले

PM Modi Mark Carney Meeting: राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की मौजूदगी में 3 MoU डॉक्यूमेंट्स एक्सचेंज किए। ये MoU महत्वपूर्ण खनिज सहयोग, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक सहयोग पर हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री कार्नी का भारत में स्वागत करते हुए कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है। पिछले वर्ष कनाडा में आयोजित G-7 बैठक में उन्होंने गर्मजोशी से मेरा और मेरे प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया था। उसी आत्मीयता से उनका स्वागत करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारे सहयोग में हो रही इस प्रगति का श्रेय मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री कार्नी को देता हूं। भारत और कनाडा लोकतांत्रिक मूल्यों में अटूट विश्वास रखते हैं। हम विविधता का सम्मान करते हैं। मानवता का कल्याण हमारा साझा लक्ष्य है। यही लक्ष्य हमें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। आज हमने इस लक्ष्य को अगले स्तर की साझेदारी में बदलने पर चर्चा की। हमारा लक्ष्य 2030 तक 50 अरब डॉलर का व्यापार हासिल करना है। आर्थिक सहयोग की पूरी क्षमता का दोहन करना हमारी प्राथमिकता है। इसलिए, हमने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को जल्द ही अंतिम रूप देने का निर्णय लिया है। इससे दोनों देशों में नए निवेश और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कनाडा के पेंशन फंडों ने भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश किया है। यह भारत की विकास गाथा में उनके गहरे विश्वास का प्रतीक है। आज हम दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं से भी मिलेंगे। उनके सुझाव हमारी आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे।

दोनों देशों में निवेश और रोज़गार के नए अवसर बनेंगे- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा, "हमने कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट को जल्द ही अंतिम रूप देने का निर्णय किया है। इससे दोनों देशों में निवेश और रोज़गार के नए अवसर बनेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 28th July 2026: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

Kal Ka Mausam 28th July 2026:देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और 28 जुलाई को भी कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

इंडिगो फ्लाइट में अचानक निकलने लगा धुंआ, यात्रियों की सांसें अटकी; राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Emergency Landing Of Indio Flight: एक बार फिर बड़ी विमान दुर्घटना टल गई। सोमवार को इंडिगो फ्लाइट में धुंआ निकलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह विमान दुबई से मुंबई आ रहा था। हालाकि, फ्लाइट में धुंआ निकलने के बाद फ्लाइट को राजकोर्ट डाइवर्ट कर दिया गया था। इस फ्लाइट में कुल 194 लोग सवार थे।

IB ऑफिसर अंकित शर्मा के हत्यारे की सजा पर 31 जुलाई को होगा फैसला, दिल्ली पुलिस ने क्या मांग की

Delhi News:आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा हत्याकांड मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट पूर्व आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी। वहीं, दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन को फांसी दिए जाने की मांग की है। इससे पहले कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को अंकित शर्मा हत्या केस में दोषी करार दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast