Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में PG संचालक को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम सेक्टर-14 स्थित PG संचालक के घर पर दिया गया, जहां आरोपी अमरजीत पैसों के पुराने लेन-देन को लेकर हेमंत के घर पहुंचा तभी घर पर मौजूद हेमंत कौशिक के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद हेमंत को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबकि, मंगलवार शाम रिटायर्ड फौजी उधार दिए पैसे वापस मांगने पहुंचा था। PG संचालक ने 8 दिन की मोहलत मांगी, लेकिन विवाद बढ़ने पर रिटायर्ड फौजी ने उनके माथे में गोली मार दी। वारदात के समय PG संचालक की पत्नी और तीनों बच्चे पास में ही थे। गोली लगने के बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
बुधवार सुबह पुलिस ने आरोपी अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया। ACP क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि आरोपी पिछले साल ही सेना से रिटायरमेंट लेकर आया था। उसके बाद से पैसे के लेन-देन का काम कर रहा था। जिस पिस्टल से मर्डर किया, वो लाइसेंसी है। आरोपी का कोर्ट से रिमांड मांगा जाएगा।