Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाब के अमृतसर में पाकिस्तान से जुड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 8.378 किलो हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार

पंजाब के अमृतसर में पाकिस्तान से जुड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 8.378 किलो हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार

Punjab News: पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 8 किलो 378 ग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक किशोर (जुवेनाइल) भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि यह कार्रवाई इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन के तहत की गई। पहले चरण में थाना छेहर्टा पुलिस ने लवप्रीत सिंह उर्फ लव और एक जुवेनाइल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो हेरोइन बरामद की। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए 3 किलो 10 ग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इस तरह पहले ऑपरेशन में कुल 5 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने एक और ऑपरेशन चलाया, जिसमें 3 किलो 368 ग्राम हेरोइन और बरामद की गई। इसके साथ ही कुल बरामदगी बढ़कर 8 किलो 378 ग्राम हेरोइन हो गई।

पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मुख्य आरोपी लवप्रीत सिंह, गांव खासा का रहने वाला 28 वर्षीय बी.ए. पास युवक है, जिसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और रातों-रात अमीर बनने की मानसिकता के कारण कई युवा नशा तस्करों के जाल में फंस रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि पाकिस्तान स्थित तस्कर ड्रोन के जरिए भारत-पाक सीमा के भीतर पहले से तय स्थानों पर हेरोइन गिराते थे, जहां से स्थानीय युवक उसे उठाकर आगे सप्लाई करते थे। पुलिस के अनुसार इस गिरोह से जुड़े कई अन्य लोगों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस कमिश्नर की अभिभावकों से अपील

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने अभिभावकों और समाज से अपील की कि वे अपने बच्चों की सही काउंसलिंग करें ताकि वे नशा तस्करों के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश पंजाब के युवाओं को नशे के जरिए गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, जिसका मुकाबला पुलिस और समाज को मिलकर करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस केस में कई और बड़े खुलासे तथा गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सिरमौर में बड़ा सड़क हादसा...शोक में जा रही बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत; 9 घायल

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। संगड़ाह क्षेत्र के गत्तलोग के पास शोक में जा रही एक बोलेरो कैंपर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

Uttarakhand News: CM धामी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की, हर घर जल का लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों तक नल से जल की पहुंच एवं सत्यापन, जल गुणवत्ता, वित्तीय प्रबंधन तथा योजनाओं के नियमित संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

Uttrakhand News:सीएम धामी ने विकास योजनाओं पर दिया जोर, निर्माण कार्यों के लिए 7 करोड़ रुपए की मिली वित्तीय स्वीकृति

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अन्तर्गत एंचोली जाख मोटर मार्ग में मोती मार्ग प्रवेश द्वार के निर्माण किये जाने हेतु ₹ 8.93 लाख, जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में सेलागाड से कोटकेन्द्री तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast