Search KhabarFast

Press ESC to close

Bankipur BYElection: बांकीपुर से भाजपा ने बदला अपना उम्मीदवार, अभिषेक की जगह नीरज को मिला मौका

Bankipur BYElection: बांकीपुर से भाजपा ने बदला अपना उम्मीदवार, अभिषेक की जगह नीरज को मिला मौका

Bankipur BYElection: बिहार का बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मियां दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब आखिरी पल में भाजपा ने अपना उम्मीवार बदल दिया है। भाजपा ने अभिषेक सिन्हा की जगह नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है।

अभिषेक सिन्हा ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया है। वहीं, भाजपा की तरफ से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद नीरज सिन्हा पार्टी दफ्तर पहुंचकर आभार जताया है।

कौन हैं नीरज सिन्हा

भाजपा नेता नीरज सिन्हा ने स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण की है। अभी तक उन्होंने विवाह नहीं किया है। साल 2008 में वह भाजपा में शामिल हुए थे और अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। संगठन में उन्होंने बूथ अध्यक्ष, मंडल महामंत्री समेत भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। वर्तमान में वह मंडल अध्यक्ष हैं। उनका राजनीतिक बैकग्राउंड की बात करें, तो उनके चाचा भारती जनसंघ के कार्यकर्ता थे और उनकी स्मृति में ही मंडल का नाम नरेंद्र भारती मंडल रखा गया है।              

Also read: बिहार में जमीन अधिग्रहण में देरी नहीं होगी बर्दाश्त, 349 परियोजनाओं की होगी सख्त निगरानी

नामांकन की आखिरी तारीख क्या

अभिषेक सिन्हा के द्वारा नामांकन वापस लेन के बाद भाजपा ने नीरज सिन्हा को उम्मीदवार बनाया क्योंकि, वह लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए थे। बता दें कि बांकीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 13 जुलाई है। ये सीट भाजपा का अभेद किला मानी जाती है। इस विधानसभा पर 1995 से ही भाजपा का कब्जा है। अब ये देखने वाली बात होगी की उपचुनाव में कौन बाजी मारता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में स्वाइन फ्लू की दस्तक! NCR में सैकड़ों केस के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Haryana News: हरियाणा में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। एनसीआर क्षेत्र में स्वाइन फ्लू के सैकड़ों मामले सामने आने की खबरों के बाद स्वास्थ्य विभाग बढ़ते खतरे को देखते हुए सिरसा स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह सतर्क हो गया है और संभावित मरीजों के इलाज व बचाव के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

हिमाचल में भारी बारिश से सड़क पर गिरा पहाड़ का हिस्सा, 125 सड़कें प्रभावित; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार को भारी बारिश के बीच बड़ा भूस्खलन हुआ। भरमौर के कोडला उरई सड़क मार्ग पर अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा।

पटना में CM आवास की ओर शिक्षक अभ्यर्थियों का मार्च, जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोका

पटना में मंगलवार को शिक्षक अभ्यर्थियों और छात्रों का मार्च शुरू हो गया। बड़ी संख्या में छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए सड़क पर उतरे हैं। छात्रों ने पहले ही ऐलान किया था कि वे मार्च करते हुए मुख्यमंत्री आवास तक जाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast