Bank Holiday: सितंबर महीने में बैंक की लंबी-चौड़ी छुट्टी रहने वाली है। अगर आपको भी बैंक से जुड़े कामकाज निपटाने हैं,तो जल्दी निपटा लें। सितंबर त्योहारों के कारण 14 दिन बैंक रहने वाले हैं। आरबीआई ने बैंकों के हॉलीडे का कैलेंडर भी जारी कर दिया है।
बैंक हॉलिडे के अलावा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर 2026 को देशभर में बैंक हड़ताल करने का ऐलान किया है। यूनियनों की मांग है कि सप्ताह में दो दिनों की छुट्टी दी जाए। साथ ही पेंशन और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिंव स्कीम से जुड़े मुद्दे भी शामिल है।
सितंबर में बैंक छुट्टी की लिस्ट
4 सितंबर- जन्माष्टमी के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे
6 सितंबर-रविवार
11 सितंबर- जयपुर नगर निगम चुनाव के कारण बैंक बंद रहेंगे
12 सितंबर- श्री शंकरदेव की तिरुभाव तिथी के कारण गुवाहाटी में बैंकों की छुट्टी रहेगी
13 सितंबर- रविवार
14 सितंबर- गणेश चतुर्थी के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे
15 सितंबर-गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन भी कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे
21-सितंबर- श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधी के कारण भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे
22- करमा पूजा के कारण रांची में बैंक की छुट्टी रहेगी
23 सितंबर- महाराजा हरि सिंह के जन्मदिन जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे
25 सितंबर- इंद्रजात्रा के कारण गंगटोक में बैंक का कामकाज ठप रहेगा
26 सितंबर-चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे
27 सितंबर-रविवार
ये सर्विस करती रहेगी काम
बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी सर्विस का उपयोग कर सकते हैं। आरबीआई के अनुसार आरटीजीएस सेवा 24 घंट उपलब्ध रहती है।
Also read: 'शब्द मायने नहीं रखते, बल्कि काम भी...' अमेरिकी में RSS प्रमुख भागवत के संबोधन पर विपक्ष ने क्या कहा