Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Metro:दिल्ली मेट्रो ने विश्व में बढ़ाया भारत का मान,इस मामले में न्यूयॉर्क से लेकर हांगकांग तक छूट गया पीछे

Delhi Metro:दिल्ली मेट्रो ने विश्व में बढ़ाया भारत का मान,इस मामले में न्यूयॉर्क से लेकर हांगकांग तक छूट गया पीछे

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो दिल्ली-एनसीआर की लाइनलाइन बन चुकी है। मेट्रो की सटीकता, समय पर यात्रा और भरोसेमंद सेवा के मामले में दिल्ली मेट्रो ने दुनिया की बड़ी-बड़ी मेट्रो सेवा को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली मेट्रो ने हांगकांग, पेरिस और न्यूयॉर्क जैसे शहरों की मेट्रो को पीछे छोड़ते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

दुनियाभर की 45 प्रमुख मेट्रो प्रणालियों से जुड़े कम्युनिटी ऑफ मेट्रो के सर्वे में दिल्ली मेट्रो दुनिया की सबसे भरोसेमंद मेट्रो प्रणालियों में ऊपर है। इस सर्वे में ट्रेनों का समय और परिचालन को पैमान रखा गया है। दिल्ली मेट्रो की खास बात यह है कि यहां ट्रेन के गंतव्य तक पहुंचने में 59 सेकेंड से ज्यादा की देरी को विलंब कहा गया है। वहीं, कई अंतरराष्ट्रीय मेट्रो प्रणालियों में 2 से 5 मिनटे तक की देरी को सामान्य श्रेणी में रखा जाता है।

दिल्ली मेट्रो में लगातार हो रहा सुधार    

दिल्ली मेट्रो ने साल 2003 में शुरूआत के बाद से ही लगातार परिचालन में सुधार किया है। उस समय मेट्रो के समय पर पहुंचने की सटीकतचा 98.27 फीसदी थी। अब यह आंकड़ा बढ़कर 99.95 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो का नेटवर्क लगभग 416.5 किलोमीटर लंबा हो चुका है। इसके अलावा ट्रेनों के आने में अंतराल कम हुआ है। शुरुआत में जहां ट्रेन करीब 7 मिनट के अंतराल पर आती थी। वहीं, अब 2.18 मिनट के अंतराल पर ही ट्रेन आती है।  

29 फीसदी ड्राइवरलेस मेट्रो का संचालन            

दिल्ली मेट्रो अब सिर्फ की पाबंदी में ही नहीं बल्कि तकनीक के मामले में अब्बल है। पिंक और मजेंटा लाइन समेत लगभग 29 फीसदी मेट्रो ऑपरेशन ऑटोमैटिक है। करीब 71.55 लंबी पिंक लाइन दुनिया की सबसे लंबी चालक रहित मेट्रो लाइनों में शामिल है।

हालांकि, दिल्ली मेट्रो के सामने कुछ चुनौकियां भी हैं। दिल्ली मेट्रो कि येलो और ब्लू लाइन जैसे व्यस्त कॉरिडोर पर पीक टाइम में भारी भीड़, लास्ट माइल कनेक्टिविटी और फेज-4 के निर्माण कार्य भी शामिल हैं। 
Also read: Pakistan Blast: खैबर पख्तूनख्वा में जोरदार धमाका, 2 लोगों की मौत, स्थानीय नेता बाल-बाल बचे

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कोसोवो की संसद में भारी बवाल! सदन की कार्यवाही के दौरान कार्यवाहक प्रधानमंत्री पर बरसाए गए अंडे

Attack On Acting Prime Minister:कोसोवो की असेंबली की कार्यवाही के दौरान भारी बवाल हुआ। यहां असेंबली में कार्यवाही के दौरान विपक्षी सांसद ने सदन के अंदर कार्यवाहक प्रधानमंत्री एल्बिन कुर्ती पर अंडे से हमला कर दिया।

'जब तक हथियार नहीं डाल देता तब तक...' डोनाल्ड ड्रंप के प्लान को बेंजामिन नेतन्याहू ने एक झटके में किया खारिज

Benjamin Netanyahu Plans On Ghaza: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार यानी 9 अगस्त को कहा कि इजरायल ने गाजा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 15-पॉइंट पीस प्लान पर बातचीत करने से मना कर दिया और जब तक हमास पूरी तरह से सरेंडर नहीं कर देता, तब तक इजरायल पीछे नहीं हटेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast