Jharkahand Studnet Protest: झारखंड में परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों के विधानसभा घेराव कार्यक्रम जारी है। हालांकि, वह हुआ जिसका डर पहले से था। प्रदर्शनकारी छात्रों ने जैसे ही आखिरी बैरिकेड को पार कर विधानसभा की तरफ बढ़ने की कोशिश, वैसे ही पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया।
इस घटनाक्रम के बाद मौके पर तनाव बढ़ गया है और पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षा-व्यवस्था और कड़ी दी है। इस बीच मामले को लेकर पुलिस का भी बयान सामने आया है।
छात्रों आखिरी बैरिकेड को किया पार
छात्रों के विधानसभा घेराव कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की तरफ से कई लेयर की बैरिकेडिंग की गई थी। लेकिन छात्रों सने कई लेयरों की बैरिकेडिंग पार कर ली और विधानसभा की तरफ बढ़ने लगे। जिसके बाद पुलिस ने स्थित को संभालने के लिए पहले वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, उसके बाद पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज किया गया। वहीं, लाठीचार्ज के बाद भी प्रदर्शनकारी छात्र अड़े रहे और लगातार सरकार के अपनी मांगें रखते रहे। दूसरी तरफ प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच हल्की-फुल्की झड़प भी देखने को मिली।
छात्र-सरकार के बीच वार्ता बेनतीजा
झारखंड में छात्रों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बातचीत में कई मुद्दों पर बात बन गई लेकिन, सीबीआई जांच के लिए सोरेन सरकार तैयार नहीं है। नतीजा ये है कि 10 अगस्त को पहले निर्धारित विधानसभा घेराव का कार्यक्रम छात्रों ने किया। वहीं, झारखंड परीक्षा धांधली की जांच सीआईडी कर रही है। जांच में खुलासा हुआ है कि कई अभ्यर्थी से 12-12 लाख रुपए वसूले गए थे। सिर्फ बोकारो में अभय तिवारी सहित 15 छात्रों को पेपर रटवाया गया था और जहां छात्रों ने 12-12 लाख रुपए यानी कुल एक करोड़ 80 लाख रुपए वसूले गए थे।
Also read: West Bengal News: बंगाल में ममता बनर्जी पर फेंके गए जूते-चप्पल! गुस्साई भीड़ ने जमकर की नारेबाजी