Search KhabarFast

Press ESC to close

परीक्षा में धांधली की CBI जांच से क्यों कतरा रही झारखंड सरकार, है कोई काननू पेंच या किसी को बचाने की कोशिश

परीक्षा में धांधली की CBI जांच से क्यों कतरा रही झारखंड सरकार, है कोई काननू पेंच या किसी को बचाने की कोशिश

Ranchi Protest: झारखंड में छात्रों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बातचीत में कई मुद्दों पर बात बन गई लेकिन, सीबीआई जांच के लिए सोरेन सरकार तैयार नहीं है। नतीजा ये है कि 10 अगस्त को पहले निर्धारित विधानसभा घेराव का कार्यक्रम छात्रों ने किया।

अब सवाल है कि अगर झारखंड सरकार न्यायिक जांच के लिए तैयार है, परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ गिरफ्तारियां हो रही है। फिर सीबीआई से क्यों पीछे हट रही है झारखंड सरकार? क्या झारखंड सरकार को भय है कि सीबीआई की जांच में बड़े-बड़े नाम सामने आएंगे, चलिए जानते हैं।

क्या है कोई कानूनी पेंच

सबसे पहले ये समझना होगा कि क्या राज्य सरकार के पास सीबीआई जांच कराने का अधिकार है। दरअसल, सीबीआई दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियन एक्ट के तहत काम करती है। इसकी धारा 6 के तहत किसी राज्य में सीबीआई को जांच करने के लिए राज्य की सहमति जरूरी होती है। राज्य सरकार किसी खास मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश कर सकती है। इसका मतलब साफ है कि किसी भी मामले की जांच के लिए झारखंड सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश कर सकती है।

क्या झारखंड सरकार सीबीआई जांच से भयभीत

यही वो सवाल है जो सबसे ज्यादा उठ रहे हैं कि क्या झारखंड सरकार सीबीआई जांच से भयभीत है। हालांकि, ये कहना अभी जल्दबाजी होगी कि सरकार सीबीआई जांच से इसलिए डर रही है क्योंकि सरकार के लोग लपेटे में आ सकते हैं। ऐसा आरोप लगाने के लिए ठोस सबूत चाहिए। दूसरी तरफ सरकार के पास यह बताने की चुनौती है कि जब वह परीक्षा रद्द करने, न्यायिक निगरानी, फास्ट ट्रैक कोर्ट और ईडी जांच के लिए तैयार हो सकती है तो सीबीआई जांच से पीछे क्यों हट रही है।        Also read: E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का नया हमला, चुटकुले के जरिए सरकार पर साधा निशाना
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

EPFO ने जारी किया अलर्ट! फर्जी लिंक और मैसेज से रहें सावधान, वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने अपने करोड़ों सदस्यों को ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान रहने की सलाह दी है। EPFO ने कहा है कि PF से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करते समय किसी भी फर्जी लिंक, वेबसाइट, मैसेज या ईमेल पर क्लिक न करें।

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांगते गिरफ्तार, परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते को CID ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद CID की टीम उन्हें अपने कार्यालय लेकर गई।

‘सरकार छात्रों के आंदोलनों पर चर्चा को तैयार, अमित शाह लोकसभा में देंगे जवाब; विपक्ष के सामने रखी गई शर्तें

Student Protest: विपक्ष पर संसदीय कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाते हुए, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि सरकार छात्र आंदोलनों से संबंधित विस्तृत चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन सांसदों को गृह मंत्री के आधिकारिक जवाब में बाधा नहीं डालनी चाहिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast