Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Crime: साइबर धोखाधड़ी का अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को दबोचा; भारी मात्रा में सामान बरामद

Delhi Crime: साइबर धोखाधड़ी का अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को दबोचा; भारी मात्रा में सामान बरामद

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने दो चरणों में काम करने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ये गिरोह कथित तौर पर मोबाइल फोन चोरी करने और चोरी किए गए उपकरणों से जुड़े बैंक खातों से पैसे निकालने में शामिल था। पुलिस ने इस मामले अबतक में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। बरामद सामान और अन्य सामग्री से जांचकर्ताओं को गिरोह की गतिविधियों की पूरी जानकारी जुटाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क पर पुलिस का वार

इसके अलावा 7 अगस्त को एक अलग ऑपरेशन में, दिल्ली पुलिस ने इसी तरह के एक अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था और कथित प्रतिरूपण घोटाले के सिलसिले में एक नाइजीरियाई नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़ित से संपर्क किया और दावा किया कि उसके नाम पर अमेरिकी डॉलर और सोने से भरा एक पार्सल भारत आया है। फिर उन्होंने अधिकारी बनकर सीमा शुल्क निकासी और अन्य औपचारिकताओं के बहाने पैसे की मांग की। पीड़ित से कथित तौर पर लगभग ₹1.46 लाख की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने दिल्ली, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में समन्वित छापेमारी की और इस दौरान सात मोबाइल फोन बरामद किए।

Also read: Delhi Crime: वाहन चोरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार; कुल 8 गाड़ियां बरामद

अमित शाह ने सुरक्षा संचालन केंद्र का किया शुभारंभ

बता दें, यह पुलिस कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब अधिकारी संगठित साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क पर नकेल कस रहे हैं, जो पीड़ितों को आर्थिक रूप से निशाना बनाने के लिए मोबाइल चोरी जैसे पारंपरिक अपराधों को डिजिटल तरीकों के साथ जोड़ते हैं। इससे पहले 8 अगस्त को, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर जोर दिया और एक सुरक्षा संचालन केंद्र (SOC) के शुभारंभ की घोषणा की, जो इस क्षेत्र के लिए 24/7 साइबर निगरानी और सुरक्षा प्रदान करेगा।

अमित शाह ने बीएसई इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में 'सहकार नव-क्रांति' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा ‘डिजिटल लेनदेन धोखाधड़ी में वृद्धि हुई है। बैंकिंग सुरक्षा के लिए फोरेंसिक विज्ञान का समर्थन महत्वपूर्ण है और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) के साथ सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।‘

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: शाहदरा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 60.52 ग्राम हेरोइन बरामद, 22 साल का युवक गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले की पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दिल्ली में एक 22 वर्षीय कथित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 60.52 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी शाहदरा जिले के डीसीपी आरपी मीना ने शुक्रवार को दी।

एकतरफा प्यार ने की हैवानियत....11वीं की छात्रा का अपहरण, जंगल में रातभर रखा; 5 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड गुमला में एकतरफा प्यार में 18 साल की 11वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसी स्कूल में पढ़ने वाले एक सीनियर छात्र ने चार अन्य युवकों के साथ मिलकर छात्रा का अपहरण किया।

रात को सोते समय पत्नी समेत तीनों बेटियों को दी खौफनाक मौत, फिर बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ कातिल पति

Jaipur Murder News: राजस्थान के जयपुर से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां करधनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के 4 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast