Search KhabarFast

Press ESC to close

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस लोपामुद्रा राउत के घर हुई थी करोड़ों की चोरी, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी; 76 लाख की प्रॉपर्टी भी जब्त

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस लोपामुद्रा राउत के घर हुई थी करोड़ों की चोरी, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी; 76 लाख की प्रॉपर्टी भी जब्त

Lopamudra Raut: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस और मॉडल लोपामुद्रा राउत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में उनके मुंबई स्थित सांताक्रूज स्थित आवास में लाखों की चोरी हुई थी। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरु की गई। जिसके बाद अब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, पुलिस टीम ने बिहार से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान 26 वर्षीय चंदन कमलेश मुखिया के रुप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 76 लाख रुपये मूल्य की चोरी की गई संपत्ति जब्त की है।  

कब-कैसे हुई चोरी?

जानकारी के अनुसार, जब ये घटना घटी थी, तब लोपामुद्रा राउत अपने किसी काम से शहर से बाहर थी। उस समय मौके  का फायदा उठाकर चोर उनके घर घुसा और कैश, सोने के गहने, बिस्किट समेत करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर लिया। इसके बाद जब लोपामुद्रा अपने घर लौंटीस तब उन्हें घटना के बारे में पता चला। जिसके बाद उन्होंने बिना देर किए पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया। जिसके बाद से पुलिस की टीम आरोपी पकड़ने में लगी हुई थी।

Also read: मृणाल और यशस्वी की डेटिंग की खबरों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अफवाहों पर भरोसा न करें

बिहार ने आरोपी की गिरफ्तारी

लेकिन अब आखिरखार इस मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है। दरअसर, पुलिस ने आसपास की CCTV फुटेज, स्थानीय लोगों से पूछताछ के जरिए मामला सुलझा लिया है और बिहार के दरभंगा जिले के गोठ मिट्टी गांव के निवासी चंदन कमलेश मुखिया को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 76 लाख रुपये की चोरी की प्रॉपर्टी भी जब्त की है। बताया जा रहा है कि वह चोरी के पैसों से एक जमीन खरीदने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया।  

कौन हैं लोपामुद्रा राउत?

बता दें, लोपामुद्रा राउत एक जानी-मानी एक्ट्रेस और ब्यूटी पेजेंट विनर हैं। लेकिन असली पहचान उन्हें उन्होंने सलमान खान के शो 'बिग बॉस' से मिली। इसके अलावा उन्होंने रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी हिस्सा लिया। हालांकि, लोपामुद्रा एक्टिंग से दूर रहती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, 26 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे चारों आरोपी; कोर्ट में रो पड़ी राधा-बबिता

Tiger Shroff firing case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को गुरुवार को मुंबई के एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया। जहां सभी चारों आरोपियों को 26 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। इसके अलावा अनिल पंडित अभी भी फरार बताया जा रहा है। कोर्ट की कार्रवाई के दौरान, मुंबई पुलिस ने दलील दी कि फायरिंग की घटना अनिल पंडित के कहने पर की गई थी।

दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट कैंसिल? 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में होने वाले शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी

Diljit Dosanjh Delhi concert: सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में फैंस को शहर में उनका परफॉर्म देखने के लिए और इंतज़ार करना पड़ सकता है, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने सिक्योरिटी की वजह से 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले उनके कॉन्सर्ट की परमिशन देने से मना कर दिया है। सिंगर के शो, जो उनके ऑरा इंडिया टूर का हिस्सा है, को कथित तौर पर पुलिस द्वारा इवेंट ऑर्गनाइज़ करने की रिक्वेस्ट को रिव्यू करने के बाद सिक्योरिटी क्लीयरेंस नहीं मिली।

बिग बॉस 20 में आम्रपाली को माही विज ने किया बॉडीशेम, आलू की बोरी बोल उड़ाया मज़ाक

Amrapali Dubey Mahi Vij Controversy: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच की लड़ाई अब गेम से निकलकर निजी हमलों तक पहुंच गई है। इस बार विवादों में आई हैं टीवी एक्ट्रेस माही विज, जो खुद को घर में सबसे सुलझी हुई और मैच्योर दिखाने की कोशिश करती रही हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast